Saturday, July 27, 2024
featuredदेश

गोवा कांग्रेस के व्‍हाट्सएप ग्रुप में शेयर हुई पॉर्न क्लिप

SI News Today

कांग्रेस भारत में अपना राजनैतिक धरातल खो रही है, ऐसा कई चिंतकों का मानना है। पार्टी अपनी निष्क्रियता और नेताओं के विवादित बयानों के लिए सोशल मीडिया पर अक्‍सर लोगों के निशाने पर रहती है। मगर इन दिनों सोशल मीडिया पर कांग्रेस एक और कारण से आलोचना का शिकार हो रही है। दरअसल, शनिवार (8 जुलाई) को खबर आई कि गोवा कांग्रेस के आधिकारिक वाट्सएप मीडिया ग्रुप में शनिवार को कथित रूप से पार्टी के एक पूर्व पदाधिकारी ने ‘गलती से’ एक पोर्न क्लिप साझा कर दिया। इसके बाद पार्टी को खासी किरकिरी झेलनी पड़ी। गोवा कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता सुनील कावथानकर ने बाद में मीडिया से माफी मांगी और कथित दोषी बरनावे स्पेको को ग्रुप से निकाल दिया। कावथानकर ने कहा, “यह बहुत ही गंभीर मामला है। दोषी सदस्य को ग्रुप से हटा दिया गया है। एडमिन होने के नाते मैं सभी सदस्यों से माफी मांगता हूं। ऐसी गैरजिम्मेदाराना हरकत बेहद आपत्तिजनक है और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” कांग्रेस के पूर्व महासचिव स्पेको ने बताया, “यह गलती से हुआ। मुझे किसी ने क्लिप भेजी थी, जो गलती से इस ग्रुप में साझा हो गया। मैं असुविधा के लिए माफी मांगता हूं।”

सोशल मीडिया पर जब विभिन्‍न समाचार माध्‍यमों से यह खबर प्रसारित हुई तो लोगों ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चो खोल दिया। अजीत कुमार नायक ने लिखा, ”क्या कांग्रेस के लिए यही सब बचा है अब करने के लिए।” एक अन्‍य ट्रोल अकाउंट ने लिखा, ”बवाल तो होना ही था जिनका चुनाव चिन्ह ही हाथ हो उन्हें ही पोर्न दे दिया।” हेमंत सिंह ने कहा, ”बस यही कमी रह गई थी बाकी तो हर फील्‍ड में झंडे गाड़ लिए थे।” कई यूजर्स ने इस बहाने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अमित जायसवाल ने कहा, ”इनका संस्कार ही नीची गिरी हुई है क्या करें नीच मानसिकता से ग्रसित हैं।”

SI News Today

Leave a Reply