Tuesday, November 28, 2023
featuredदेश

जैसलमेर फाइरिंग रेंज में मोर्टार ब्लास्ट में 8 जवान घायल

SI News Today

राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित सीमा सुरक्षा बल की फायरिंग रेंज में आज प्रशिक्षण के दौरान एक मोर्टार के फट जाने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कम से कम आठ जवान घायल हो गये। घटना आज सुबह साढ़े आठ बजे की है जब 51 एमएम का मोर्टार अपने लक्ष्य से पहले ही फट गया। रामगढ़ थानाधिकारी हरि राम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सीमा सुरक्षा बल के नियमित प्रशिक्षण के समय मोर्टार फट जाने से आठ जवान घायल हो गये। रामगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवानों को जैसलमेर भेज दिया गया। घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

SI News Today

Leave a Reply