Thursday, July 25, 2024
featuredदेश

झारखंड: दो सगी बहनों से गैंगरेप, सुबह तक रखा कैद में…

SI News Today

झारखंड के पलामू में तीन युवकों ने आदिवासी बहनों को जबरन पास के निजी लॉज में ले जाकर उनका गैंग रेप किया। आरोपियों ने रेप का वीडियो भी बनाया और मुंह ना खोलने की धमकी भी दी। ये जगह राजधानी रांची से महज 200 किमी की दूरी पर है। आरोपी सुबह तक दोनों बहनों के साथ बलात्कार करते रहे। दोनों बहनें कॉलेज में पढ़ती हैं जिन्हें इलाज के लिए दौलतगंज के सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। छात्राओं ने बताया कि उन्हीं के साथ पढ़ने वाले छोटू यादव ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल ना होने की वजह से निजी लॉज में रहना पड़ता है लेकिन वहां लड़कियों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाती। छतरपुर के छोटे से गांव की रहने वाली दोनों बहनें इंटरमीडिएट और बीए की छात्राएं हैं। कॉलेज में हॉस्टल ना होने की वजह से दोनों बहनों को निजी लॉज में रह रहीं थी। ये जगह भी कॉलेज से करीब पांच किमी की दूरी पर है। जबकि दोनों छात्राओं के घर से कॉलेज भी करीब 25 किमी की दूरी पर है जिसकी वजह से दोनों बहनों को हॉस्टल में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी छोटू यादव दो युवकों के साथ रात करीब 12:30 उनके रूम में आया और जबरन ले गया।आरोपियों ने बारी-बारी दोनों बहनों के साथ चार घंटे तक बलात्कार किया और अपने स्मार्टफोन से पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आरोपियों की पहचान पुलिस को बताई है। हालांकि पीड़िता बयान देने में पूरी तरह सक्षम नहीं हैं। मामले में एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। मुख्य आरोपी छोटू की पहचान कर ली गई जबकि अन्य दो आरोपी भी बालिग हैं।

SI News Today

Leave a Reply