आप भी 30 हजार किलो की मशीन (एक्स्कवैटर) को उठा सकते हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं, इसी कैप्शन के साथ फेसबुक पर एक विडियो आया है। इस वीडियो में एक एक्स्कवैटर (खनन करने वाली मशीन) को एक आदमी उठा रहा है। ठीक वैसे ही जैसे कि जिम में कोई वजन उठाता है। वीडियो की शुरूआत में एक आदमी एक्स्कवैटर के नीचे लेटा है। वह उसे उठाने की कोशिश कर रहा है। उसके दोनों पैर हवा में हैं। वह सिर्फ कमर और सिर के सहारे जमीन पर लेटा है। कुछ लोग उसकी हैसला अफजाई भी कर रहे हैं। वीडियो में केवल उनकी आवाज आ रही है, दिखाई नहीं दे रहे हैं। एक्स्कवैटर के नीचे लेटा आदमी दो तीन कोशिशों के बाद उसे अपने हाथों से ऊपर उठा लेता है।
पहले वह एक्स्कवैटर को थोड़ा सा उठाता है और फिर अपने दोनों हाथों को सीधे कर देता है। इसके बाद वह एक्स्कवैटर को वापस नीचे रख देता है। वह एक्स्कवैटर के आगे वाले हिस्से को ही उठा रहा था उसका पिछला हिस्सा जमीन पर ही रखा था। इस वीडियो में उसने चार बार एक्स्कवैटर को ऊपर उठाया और फिर नीचे रखा है। एक्स्कवैटर को उठाने वाले की ड्रेस और उसके सिर पर लगी कैप देखकर लग रहा है कि वह कंस्ट्रक्सन का काम करने वाले लोगों में से ही है।
सोशल मीडिया में आने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया है। इसे 16 मई को ऑसीज कॉमडी नाम के पेज पर दोपहर एक बजे अपलोड किया गया। तीन दिन में ही इसे करीब डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं। वहीं इस पर करीब 800 लोग कमेंट कर चुके हैं। इसके अलावा 500 से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं। इस वीडियो पर फेसबुक पर एक यूजर ने कमेंट किया कि तैयार रहिए अगली बार में भी ऐसा करूंगा। एक यूजर ने लिखा कि मैं तो इसे केवल एक हाथ से ही उठा सकता हूं। एक जैसन ऑस्टिन नाम के यूजर ने लिखा कि मैं एक ऑसीज होने के नाते ऐसा रोज कर सकता हूं। हालांकि वीडियो में इस बात का पता नहीं चल पाया है कि इस मशीन को उसके नीचे लेटा सख्स ही उठा रहा था या फिर उसके ड्राइवर से मदद ली जा रही थी।