Saturday, July 27, 2024
featuredदेश

दलित नेता विजय मानकर ने कहा- गीता को फाड़कर कचरे की पेटी में फेंक देना चाहिए

SI News Today

सोशल मीडियो पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंबेकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट विजय मानकर कह रहे हैं कि गीता को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए। आपको बता दें कि विजय मानकर का ये बयान अली शोहराब नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को एक दिन में ही लगभग 1 लाख लोग देख चुके हैं। इसे अब त 6 हजार लोगों ने अपने फेसबुक वॉल पर शेयर भी किया है। वीडियो में विजय मानकर मंच से लगभग चुनौती भरे अंदाज में कह रहे हैं जो गीता युद्ध और हिंसा को धर्म बताती है उसे कचरे के डिब्बे में फेंक देना चाहिए। हालांकि ये वीडियो कब का है इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। जनसत्ताऑनलाइन भी इसवीडियो की पुष्टी नहीं करता है।

वीडियो में दिख रहा दिख रहा है कि अंबेकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट विजय मानकर कह रहे हैं कि ‘मैं आज इस मंच से कहता हूं कि गीता को कचरे की पेटी में फेंक देना चाहिए। गीता कहती है कि मैंने वर्ण व्यवस्था बनाई है, गीता कहती है कि ब्राह्मण श्रेष्ठ होते हैं हमें ब्राह्मणों की पूजा करनी चाहिए। गीता महिलाओं को कनिष्ठ मानती है, हिंसा और युद्ध को धर्म बताती है। गीता समता को नकारती है, इंसानियत और स्त्री पुरुष में समानता को नकारती है। जो गीता हिंसा को धर्म बताती है उसे इस देश का राष्ट्रीय ग्रंथ तो क्या दुनिया के किसी भी ग्रंथ की पंक्ति में बैठने के लायक भी नहीं है।’

आपको बता दें कि विजय मानकर जिस अंबेकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं इसका गठन साल 14 अप्रैल 2013 में किया गया था। इस पार्टी का मुख्यालय महाराष्ट्र के नागपुर में है। 2014 के लोकसभा चुनावों में इस पार्टी ने अपने 34 कंडिडेट मैदान में उतारे थे लेकिन किसी को जीत नहीं मिली। पिछले साल केरल के विधानसभा चुनावों में भी इस पार्टी ने अफने 5 प्रत्याशी उतारे लेकिन वहां भी हार ही नसीब हुई।

SI News Today

Leave a Reply