Saturday, July 27, 2024
featuredदेश

नेहरू जी की पुण्यतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

SI News Today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 53वीं पुण्यतिथि पर ट्विटर के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार (27 मई, 2017) को प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।’ बता दें कि 14 नवंबर 1889 को इलाहबाद में जन्मे पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नेहरू महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए आजादी आंदोलन के तहत साल 1919 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए। जबकि साल सितंबर 1923 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी की मीटिंग में जवाहरलाल नेहरू को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया। वहीं साल 1929 में लाहौर अधिवेशन में नेहरू को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया जहां उन्होंने पूर्ण स्वराज का नारा देकर पूर्ण आजादी के लिए लड़ाई लड़ने का प्रस्ताव पारित किया। इसी संघर्ष के चलते भारत का आधिकारिक झंडा लाहौर में फहराया गया।

जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त, 1947 को देश की आजादी के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उनका 27 मई, 1964 को नेहरू का निधन हो गया था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा अपने घर पर निजी शिक्षकों से प्राप्त की। बता दें कि उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और माता का नाम स्वरूपरानी था। 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जवाहरलाल नेहरू को दुनिया के बेहतरीन स्कूलों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिला था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो और कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन से पूरी की थी। पंद्रह साल की उम्र में वे इंग्लैंड चले गए और हैरो में दो साल रहने के बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, जहां उन्होंने प्राकृतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

SI News Today

Leave a Reply