Saturday, July 27, 2024
featuredउत्तर प्रदेशदेश

पार्टी में लड़की के साथ चार सहपाठियों ने किया बलात्कार

SI News Today

दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए रविवार को खम्मम शहर में एक घर में गयी 17 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके चार सहपाठियों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया है। उन्होंने बताया कि एक निजी कॉलेज की डिग्री की एक छात्रा ने आज खम्मम थ्री टाउन थाना में एक शिकायत दर्ज करायी कि उसके चार सहपाठियों ने दो दिन पहले उसके साथ बलात्कार किया। यह घटना उस समय हुयी जब वह जन्मदिन की पार्टी में गयी थी।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लड़की ने बताया कि पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया और किसी के समक्ष मामले का खुलासा नहीं करने की धमकी दी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ल कर लिया है। मामले के सभी आरोपी व्यस्क हैं।

बता दें कि इससे पहले 7 जून को तमिलनाडु के सलेम जिले में एक 15 साल की लड़की के साथ बस में गैंगरेप करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने बताया कि बस के दो ड्राइवर और कंडेक्टर ने सोमवार रात कथित तौर पर लड़की का सामुहिक बलात्कार किया। तीनों आरोपियों को मंगलवार को हिरासत में लिया गया है। लड़की सोमवार रात को एक प्राइवेट बस में सवार हुई थी। यह घटना दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को हुए गैंगरेप की घटना को याद दिलाती है, जिसमें 23 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात हुई थी। लड़की की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

सलेम का यह मामला तब सामने आया, जब कुछ स्थानीय लोगों ने लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनी और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने अभिभावकों से मनमुटाव हो जाने के बाद घर से चली गई थी। शाम के समय लड़की गांव की ओर जा रही एक लोकल बस में सवार हो गई और देर रात तक इसी बस में घूमती रही। इस बस में दो ड्राइवर थे जो बारी-बारी से बस चलाते थे। इसके अलावा एक कंडेक्टर था। इन तीनों ने पहले तो लड़की से दोस्ती की और बाद में कथित तौर पर रेप किया था।

SI News Today

Leave a Reply