Saturday, July 27, 2024
featuredदेश

पिता ने 5 साल की बेटी से किया बलात्कार, दादी ने गला घोंटकर की हत्या

SI News Today

महाराष्ट्र के नासिक में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जावूलेक वानी गांव में एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर उसी के पिता ने किया और अपराध को छिपाने के लिए दादी ने उसकी हत्या कर दी। नासिक ग्रामीण की पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार रात को हुई, जब आरोपी सचिन शिंदे घर लौटा और अपनी 5 साल की बेटी के साथ बलात्कार किया। एनडीटीवी ने डीएसपी देवीदास पाटिल के हवाले से बताया कि शिंदे की मां अनुसूया ने इस घटना को देखा और बेटे की गिरफ्तारी के डर से उन्होंने बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि जब यह हादसा हुआ, उस वक्त बच्ची की मां घर पर नहीं थीं। अनुसूया ने बाद में शव को घर के पास एक स्कूल की बिल्डिंग के पीछे दफना दिया। पाटिल ने कहा, उन्होंने पुलिस में अपनी पोती के अगवा और हत्या होने की झूठी शिकायत भी दर्ज कराई थी। जांच में पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद कर लिया, जिसके बाद वह शिंदे के घर पहुंचे। शुरुआती जांच के मुताबिक पुलिस ने आरोपी और उसकी मां से सवाल किए, जिसके बाद उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। शिंदे पर आईपीसी की धारा 376 (रेप) और पॉस्को अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं उनकी मां को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।

19 मई को दक्षिण दिल्ली के साकेत में भी एेसा ही मामला सामने आया था। यहां एक सौतेले पिता ने अपनी छह वर्षीय बेटी से कथित तौर पर बलात्कार किया था, जिसके बाद बच्ची एम्स में जिंदगी- मौत से जूझ रही है। हरियाणा के रोहतक जिले में हाल में इसी तरह की घटना हुई थी। लड़की के अंदरूनी अंगों में जख्म आए हैं और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोस की महिला ने लड़की का खून बहते देख दिल्ली महिला आयोग को 181 नंबर पर सूचित किया था। आयोग ने अपनी टीम भेजी और पुलिस को भी सूचित किया था।

SI News Today

Leave a Reply