Tuesday, January 21, 2025
featuredदेश

भोपाल-उज्जैन ट्रेन धमाके के पीछे भारतीय वायु सेना के पूर्व अधिकारी का निकला हाथ

SI News Today

हाल ही में भोपाल-उज्जैन यात्री ट्रेन में हुए बम धमाके से संबंध होने के शक में एक ऐसे शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसने भारतीय वायु सेना से वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) लिया था। इस सख्स का नाम है गौस खान, जिसे इस मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। मामले की छानबीन कर रहे अधिकारियों के अनुसार यह शख्स अन्वारगंज का रहने वाला है और उसने 1993 में भारतीय वायुसेना से वीआरएस लिया है। अधिकारियों के अनुसार वह इस समूह का मुख्य व्यक्ति है, जो सभी को ये सब करने के लिए प्रेरित कर रहा था। गौस खान की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या 9 हो गई है।

SI News Today

Leave a Reply