Wednesday, July 24, 2024
featuredदेश

मुस्लिम ने वेद और श्रीमद्भगवत् गीता के जरिए दिया इंसानियत का संदेश

SI News Today

देश में धर्म के नाम पर हिन्दू और मुस्लिमों के बीच बढ़ते विवादों के बीच ऐसे भी लोग मौजूद हैं जो ‘सभी धर्म समान’ का विचार लोगों तक पहुंचाते हैं। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया वेबसाइट यूट्यूब पर डाली गई है, जिसमें एक मुस्लिम शख्स लोगों को वेद और श्रीमद्भगवत् गीता के माध्यम से इंसानियत का संदेश देता दिख रहा है। इस शख्स ने बताया कि किस तरह भगवान और अल्लाह एक ही हैं। ये तो इंसान हैं जो आपस में भेदभाव करते हैं। वीडियो में दिख रहे शख्स ने कहा, “भगवत गीता में पहला संदेश वाहदत-ए-खुद और दूसरा संदेश वाहदत-ए-इंसानियत का दिया गया है।” वाहदत-ए-खुद का मतलब ईश्वर एक है और वाहदत-ए-इंसानियत मतलब सभी इंसान एक साथ हैं।

उदाहरण पेश करते हुए मुस्लिम शख्स ने कहा कि जब आप सुबह के वक्त टहलने निकलते हैं और किसी हिन्दू भाई से पूछते हैं कि क्या हाल-चाल हैं, तो वह जवाब में निश्चित तौर पर वह कहेगा कि ऊपर वाले की दया है। वहीं अगर किसी मुसलमान भाई से पूछ लें कि आपके क्या हाल हैं? तो उनका जवाब होगा ऊपर वाले की महरबानी। इससे पता चलता है कि दोनों के यहां ऊपर वाला एक ही है। जितनी भी गड़बड़ है वह तो नीचे वालों में है।

शख्स ने वेदों में लिखे एक श्लोक का भी उच्चारण किया, जोकि इस प्रकार है,
“अयं निज: परो वेति गणना लघुचेतसाम् ।
उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम् ॥”

शख्स ने कहा कि जिन लोगों का सोच छोटी होती है वही अपनों और परायों की बात करते हैं। लेकिन जिन लोगों का दिल और दिमाग ऊंचा होता है वह इस तरह रहते हैं मानों पूरा संसार ही उनका परिवार हो। इस वीडियो को यूट्यूब पेज Incredible India’s ने पोस्ट किया है।

SI News Today

Leave a Reply