Saturday, July 27, 2024
featuredदेश

यूट्यूब के लोकप्रिय शो ‘मैगी आंटी’ के 100वें एपिसोड में पहुंची अमृता अरोड़ा

SI News Today

यूट्यूब पर लोकप्रिय शो ‘मैगी आंटी’ का 100वां एपिसोड जल्द ही आने वाला है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘अमृता अरोड़ा’ इसमें हिस्सा ले रही हैं। इस प्रकार से इस शो का 100वां एपिसोड फैंस के लिए काफी यादगार होने वाला है। अमृता भी इसमें पार्टिसिपेट करने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “मैगी आंटी का नाम रोजलिन है और वह मेरी बहुत अच्छी फ्रेंड हैं। निश्चित तौर पर वह यूट्यूब पर बहुत फेमस हैं। वह अब तक कई तरह के शो कर चुकी हैं। अपने शो में वह कई महत्वपूर्ण सब्जेक्ट्स पर बात भी करती हैं। मैं उनके शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। सबसे खास बात यह है कि यह इस लोकप्रिय शो का 100वां एपिसोड है।”

अमृता कहती हैं कि मैगी आंटी बॉलीवुड पर किसी भी तरह की बात नहीं करती हैं लेकिन किसी भी तरह के टॉपिकल विषयों पर वह पूरे मन से बात करती हैं। कैथोलिक संप्रदाय को लेकर भी वह काफी कुछ बोलती हैं। उनकी ये बातें क्रिस्चियन सोसाइटी में बहुत पॉपुलर हैं। अमृता ने आगे कहा कि उनके द्वारा कुकिंग को लेकर दी जाने टिप्स लोगों को बहुत पसंद आती है। किसी कूकिंग रेसिपी के लिए जरुरी चीजों की जानकारी भी वह अपने शो पर देती हैं। यह सब इस शो के ऑडियंस के बहुत काम आता है।

बता दें कि इस शो में मलाइका भी अपनी बहन के साथ आने वाली थीं मगर वह कहीं जरुरी काम से चली गईं थीं। इस वजह से अमृता को इस शो पर अकेले ही आना पड़ा।  फिलहाल जबसे ही यह खबर इस शो के फैंस को मिली है कि शो पर अमृता अरोरा आ रही हैं, तभी से इसके फैंस बहुत खुश हैं। हालांकि फैंस को इस बात का अंदाजा था कि 100वां शो जरुर कुछ स्पेशल होगा मगर यह साफ नहीं हो पाया था कि कौन सेलेब्रिटी इसमें हिस्सा लेगी। अमृता अरोड़ा की एक लंबी फैंस फॉलोइंग है। इससे देखते हुए, इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि 100वां एपिसोड भारी संख्या में व्यूवर्स बटोरने वाला है।

SI News Today

Leave a Reply