Saturday, July 27, 2024
featuredदेश

राहुल गांधी ने राजीव को दी श्रद्धांजलि, कहा- प्यार और करुणा के प्रतीक थे पापा

SI News Today

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके 26वें पुण्यतिथि पर देश श्रद्धांजलि दे रहा है। रविवार (21 मई) को देश की राजधानी दिल्ली स्थित उनके समाधि स्थल ‘वीर भूमि’ पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राजीव गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा, दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी आज सुबह सुबह राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वीर भूमि पहुंचे।

बता दें कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने थे। राजीव गांधी की हत्या 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर जिले में कर दी गई थी। राजीव गांधी की हत्या तब की गई थी अब वो आने वाले आम चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। राजीव गांधी की हत्या के पीछे श्रीलंका के आतंकी संगठन लिट्टे का हाथ था। लिट्टे से जुड़ी महिला धनु ने मानव बम बनकर राजीव गांधी का पैर छुने के बहाने खुद को उड़ा लिया था। इस घटना में राजीव गांधी के अलावा भी कई और लोगों की मौत हुई थी।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है। राहुल गांधी ने लिखा है, ‘आज अपने पिता जी को याद कर रहा हूं, राजीव गांधी प्यार करुणा और उदारता के प्रतीक थे, हम उन्हें याद करते हैं।’

SI News Today

Leave a Reply