Saturday, July 27, 2024
featuredदेश

लड़के के साथ घूम रही लड़की पर गुंडों ने बरसाए लात-घूंसे

SI News Today

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक लड़के और लड़की के साथ गाली-गलौच और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि इससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता। आपको बता दें कि ये वीडियो थोड़ा पुराना है, हालांकि इसे शेयर करते हुए ये नहीं लिखा जा रहा है कि ये कब और कहां का है। इस पुराने वीडियो को फेसबुक पर खालिद सलमानी नाम के यूजर ने पोस्ट किया। इस यूजर की वॉल से वीडियो को अब तक 1 लाख लोग देख चुके हैं वहीं लगभग डेढ़ हजार लोगों ने इसे अपनी वॉल पर शेयर भी किया। इस वीडियो को देख लोग अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि जो किसी अकेली लड़की पर इस तरह से लात-घूंसे बरसा रहे हैं वो लोग मर्द हो ही नहीं सकते। वहीं कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि जिन हाथों से ये लोग एक लड़की को बेरहमी से पीट रहे हैं उन हाथों को ही काट कर फेंक देना चाहिए। आपको बता दें कि ये वीडियो साल 2014 का है। 2014 में महाराष्ट्र के लातूर में एक कपल को कुछ गुंडों द्वारा सरेआम पीटने का ये वीडियो सामने आया था। अब एक बार फिर से इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़के और लड़की को 4-5 लोगों ने घेर रखा है। इन लोगों को देख लड़की सहमी हुई एक किनारे खड़ी है। लड़का उन लोगों से माफी मांग रहा है। लड़का बार-बार सॉरी बोल रहा है लेकिन वो लोग मान नहीं रहे। थोड़ी देर बाद लड़की रोते हुए कुछ बोलती है। लड़की की बात सुन सफेद शर्ट-पैंट पहना एक शख्स उस पर टूट पड़ता है। वो लड़की पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने लगता है। लड़की को पिटता देख लड़का बीच-बचाव करने की कोशिश करता है तो वो लोग उसे भी मारने लगते हैं। थोड़ी देर बाद ये सब लड़की पर टूट पड़ते हैं। लड़की पर लात-घूंसे बरसने लगते हैं। वो रोती-चिल्लाती रहती है लेकिन इन लोगों को कोई असर नहीं होता।

SI News Today

Leave a Reply