उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनता दरबार लगाया। सीएम योगी ने इस दौरान लोगों से मुलाकात की और उनकी परेशानियां सुनी।
मुख्यमंत्री के सरकारी बंगले पर लगे इस जनता दरबार के दौरान कई मुस्लिम महिलाएं भी योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचीं और अपनी परेशानियों को बयान किया।
खबर है कि सीएम योगी आदित्यनाथ लोगों की परेशानियां सुनने और उनके हल के लिए हफ्ते में दो दिन जनता दरबार लगा सकते है। ये उनका पहला जनता दरबार था।
लोगों की परेशानियां सुनना और उनके हल निकालने को लेकर जनता दरबार सजाना योगी आदित्यनाथ का पुराना तरीका रहा है। लेकिन अब सीएम बनने के बाद उसे नए रुप-रंग में सजा रहे हैं और यही वजह है कि अब उनकी दिनचर्या बदल गई है।