Thursday, March 28, 2024
featuredउत्तर प्रदेशदेश

भाजपा ने यूपी में बनाया 5 महीने लंबा प्लान, मुस्लिम महिला, दलित, किसान, युवा, लड़कियां सबके लिए चलाएगी विशेष कार्यक्रम

SI News Today

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में अगले पांच महीनों तक मुस्लि महिलाओं समेत समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत 24 अप्रैल से 25 सितंबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  25 सितंबर को पार्टी के प्रमुख बुद्धिजीवी दीनदयाल की जयंती है। एक सितंबर से 15 सितंबर तक भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा तीन तलाक पर सेमिनार आयोजित कराएगा। माना जा रहा है कि ये सेमिनार मदरसों में कराने को प्राथमिकता दी जाएगी। इन सेमिनार में महिला अधिकारों के विशेषज्ञ मुस्लिम महिलाओं के कानूनी अधिकारों और उनके सशक्तीकरण पर अपनी बात रखेंगे।

भाजपा ने यूपी चुनाव से पहले तीन तलाक मुद्दा उठाने का वादा किया था। तीन तलाक के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ सुनवाई करने वाली है। सत्ता में आने के बाद भाजपा यूपी में तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं की राय को इकट्ठा करवा रही है ताकि उसे सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जा सके। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ अपने कैबिनेट की महिला मंत्रियों को संबंधित संगठनों से मिलने के निर्देश दे चुके हैं।

अल्पसंख्यक मोर्चा के यूपी अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद कहते हैं, “मदरसों और अन्य जगहों पर सेमिनार कराए जाएंगे ताकि मुस्लिम महिलाएं आसानी से उनमें शामिल हो सकें। वरिष्ठ नेता, महिला अधिकारों के विशेषज्ञ बताएंगे कि तीन तलाक क्यों गलत है और वो महिलाओं के पास उपलब्ध कानूनी उपायों के बारे में भी जानकारी देंगे।” हैदर ने बताया कि तीन तलाक से “पीड़ित” महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

भाजपा रक्तदाताओं की लिस्ट भी तैयार करने वाली है। 14 अगस्त को पार्टी रक्तदान शिविर लगाएगी और हर बूथ से अधिकतम 100 यूनिट रक्त इकट्ठा करने का लक्ष्य है। यूपी भाजपा के उपाध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने बताया, “इन रक्तदाताओं  के अलावा बाकियों के ब्लड ग्रुप और फोन नंबर ले लिया जाएगा और उसकी एक लिस्ट बनायी जाएगी ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें संपर्क किया जा सके।” यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और संगठन सचिव सुनील बंसल के सदस्यता वाली कमेटी प्रदेश में युवाओं के लिए खेलकूद, लेखन, चित्रकला, संगीत इत्यादि प्रतियोगिताएं भी कराएगी।

भाजपा ने महिला सदस्यों को हर जिले में खेल-कूद से अच्छी नौकरी पाने या किसी अन्य क्षेत्र में कोई विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली गरीब लड़कियों के सम्मान में कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया गया है।  भाजपा के एक नेता ने कहा कि इससे जनता पार्टी के संग भावनात्मक रूप से जुड़ेगी। पार्टी महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगवाएगी। भाजपा का अनुसूचित जाति मोर्चा इस वर्ग के लिए विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम कराएगा। वहीं किसान मोर्चा भी विशेष आयोजन करेगा।

26 मई से 30 जून ततक भाजपा कार्यकर्ता “मेरा घर, भाजपा का घर” कार्यकर्म चलाएंगी। इस कार्यकर्म के तहत पार्टी कार्यकर्ता लोगों के घर घर जाकर वहां पार्टी का झंडा लगाएंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा आठवीं, नौवीं और दसवीं के बच्चों के लिए 15 अगस्त से 30 अगस्त के बीच समान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं कराएगी। 24 अप्रैल से सात मई तक जिला और प्रांत स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए इन आयोजनों और कार्यक्रमों के प्रभावी रूप से अमीलजामा पहनाने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। 22 सितंबर से 25 सितंबर तक गरीब कल्याण मेले आयोजित किए जाएंगे जिनमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

SI News Today

Leave a Reply