Tuesday, April 30, 2024
देश

महिला की बन्दूक की नोक पर रख कर कराइ शादी पाकिस्तानी से वापस आना चाहती है भारत

SI News Today

20 साल की एक भारतीय महिला ने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग से उसे भारत भेजने का अनुरोध किया है। साथ ही इस महिला ने सोमवार को आरोप लगाया है कि बंदूक की नोक पर उसकी शादी पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति से कराई गई थी। महिला के इस बयान के बाद मामले में नया मोड आ गया है। उजमा ने इस्लामाबाद कोर्ट में अपने पति ताहिर अली के खिलाफ याचिका दायर की है। इसमें कहा है कि ताहिर उसे धमकाता था और प्रताड़ित करता था। महिला ने अपना बयान मजिस्ट्रेट के आगे भी दर्ज कराया है।

जियो न्यूज के मुताबिक, बंदूक की नोक पर शादी कराए जाने का आरोप लगाते हुए महिला ने कहा, “मेरे आव्रजन दस्तावेजों को छीन लिया गया है।” उजमा ने कहा है कि वह तब तक भारतीय उच्चायोग से नहीं जाएगी जब तक उसे सुरक्षित भारत नहीं पहुंचाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताहिर ने सोमवार सुबह उच्चायोग में ही उजमा से मुलाकात की थी, हालांकि वह कोर्ट में मौजूद नहीं था।

पति ने लगाए थे आरोप- भारतीय उच्चायोग ने पत्नी को किया नजरबंद

इससे पहले महिला के पाकिस्तानी पति का आरोप था कि भारतीय उच्चायोग ने उसकी पत्नी को रोक कर रखा हुआ है। व्यक्ति का कहना था कि वह दोनों नवविवाहित पत्नी के लिए वीजा का आवेदन देने गये थे। हालांकि भारतीय उच्चायोग ने कहा था कि भारतीय महिला ने खुद को वापस भारत भेजने का अनुरोध किया था। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने एक बयान में कहा कि ‘‘भारतीय उच्चायोग ने विदेश मंत्रालय को सूचित किया है कि एक भारतीय नागरिक, मोहतरमा उजमा (20) ने उनसे संपर्क कर, स्वयं को भारत वापस भेजने का अनुरोध किया था।’’ जकारिया ने कहा, ‘‘भारतीय उच्चायोग के मुताबिक, उसका दावा है कि वह मोहतरम ताहीर की विवाहिता हैं और आरोप लगाया कि उसे ताहीर के पहले से शादी-शुदा होने और चार बच्चों के पिता होने की सूचना बाद में मिली।’’

SI News Today

Leave a Reply