Tuesday, April 30, 2024
featuredदेश

माँ की हत्या कर, चटनी-म‍िर्च के साथ खा गया माँ का कलेजा…

SI News Today

महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। वहां एक 27 साल का शख्स जिसका नाम सुनील है वह अपनी सगी मां की हत्या करके उसका दिल निकालकर चटनी के साथ खा गया। यह घटना सोमवार (28 अगस्त) की बताई जा रही है। सुनील को नशे में इतना भी होश नहीं था कि वह क्या कर रहा है। पुलिस ने उसको पकड़ लिया है। वह पुणे के तारारानी चौक के पास रहता है।

उसपर मर्डर का केस भी दर्ज हो गया है। सुनील पर आरोप है कि सोमवार को उसने काफी शराब पी हुई थी और उसने पड़ोसी के घरपर जाकर खाना मांगा। वहां उसे कुछ नहीं मिला तो वह अपने घर आकर खाना तलाशने लगा। उसकी मां येलवा (65 साल) उस वक्त घरपर ही थी। जिसके साथ वह झगड़ा करने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक बेटा अपनी ही मां को मारकर उसका दिल निकालकर खा गया।

खबर के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि सुनील ने चाकू उठाकर अपनी मां को मार दिया और फिर उसका दिल निकालकर चटनी और मिर्च लगाकर प्लेट में रख लिया। पुलिस को लगता है कि उसने कुछ हिस्सा खा भी लिया था।

फिलहाल सुनील पुलिस की हिरासत में है और आगे की जांच चल रही है। खबर के मुताबिक, सुनील मजदूरी करता है। उसकी शादी हो चुकी है। उसके तीन बच्चे भी हैं। उसकी बीवी अपनी मां के घर मुंबई में रहती है। पुलिस का कहना है कि उस दिन वह अपनी मां को मारने के एक घंटे बाद घर से निकला था। तब उसके दोनों हाथ खून से सने हुए थे।

SI News Today

Leave a Reply