Sunday, May 19, 2024
featuredदेश

रेल ब्रिज हादसे पर बरसे रवीश, डूबते धंधे से परेशान व्यापारियों पर तंज…

SI News Today

टीवी चैनल एनडीटीवी हिंदी के पत्रकार रवीश कुमार ने फेसबुक पर लिखे एक लेख के जरिए पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु और वर्तमान रेल मंत्री पीयूष गोयल पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है, ‘मुंबई रेल ओवर ब्रिज की घटना दहलाने वाली है। सुरेश प्रभु और पीयूष गोयल दोनों मुंबई से आते हैं। दस साल से देख रहा हूं कि जब भी रेल बजट का समय आता है वहां की लोकल रेल की समस्याओं को काफी ज़ोर शोर से उभारा जाता था। इसके बाद भी एक महत्वपूर्ण जगह का ओवर ब्रिज अनदेखा रह जाता है। सुरेश प्रभु ने दूध पहुंचा कर, डाक्टर पहुंचा कर ट्विटर पर वाहवाही तो ले ली मगर मूल काम के बारे में लगता है ज़ीरो रहे। तभी पीयूष गोयल नए नए लक्ष्यों का एलान कर रहे हैं। जैसे बहुप्रचारित बहुप्रशंसित सुरेश प्रभु कुछ करते ही नहीं थे। ओवर ब्रिज ठीक करने की मांग के संदर्भ में यूपीए के मंत्रियों का भी यही हाल था।

ऐसा नहीं कि लोग चुप थे। इसी फरवरी में कुछ लोगों ने ट्वीट कर आसन्न ख़तरे के प्रति आगाह किया था। शिवसेना के सांसद अरविंद सांवत और राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने भी फुटओवर ब्रिज को लेकर सवाल पूछा था। इन्हें एक साल पहले आश्वासन मिला था कि पांच नए ब्रिज बनेंगे। इस एक साल में मंज़ूरी के बाद भी टेंडर नहीं निकला यानी काम शुरू नहीं हुआ। सरकार किसी की भी हो, चाल वही है।’

लेख में पत्रकार रवीश ने तंज कसते हुए लिखा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में भव्य दिवाली मनाने जा रहे हैं। सरयु के किनारे लाखों द्वीप प्रज्वलित किए जाएंगे। रामायण के कलाकारों का सम्मान होगा। रोड शो होगा। दीवाली के दिन की ख़बरें इसी के आस पास होंगी। अहा, कितना भव्य और रोचक होगा। प्राथमिकताएं अगर सही हों तो गर्व तो होना ही चाहिए। बिजनेस और व्यापारी जो इन दिनों अपने डूबते धंधे को लेकर निराश हैं, उन्हें भी अयोध्या जाना चाहिए। सार्वजनिक उत्सवों में शामिल हो जाने से निराशा मिट जाती है। जोश आ जाता है।’

SI News Today

Leave a Reply