Friday, May 17, 2024
featuredदेश

लड़की के घरवालों ने लड़के को पीटा और जबरन खिलाया मल

SI News Today

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक लड़को की पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में ये भी नजर आ रहा है कि लड़के को पीटने वाला शख्स उसे कुछ खाने को मजबूर भी कर रहा है। इस वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि भीड़ ने लड़के को मल खाने को भी मजबूर किया। दरअसल पूरा मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का है। पीड़ित युवक का नाम कल्लू धाकड़ है, शनिवार को उसने वीडियो को दिखाते हुए पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि लड़की के परिजनों का कहना है कि कल्लू उनकी बेटी को छेड़ रहा था।

पीड़ित लड़के के मुताबिक उसका प्रेम-प्रसंग गांव की एक युवती से चल रहा है। लड़के ने बताया कि 16 जुलाई वो दोनों गांव के पास खेत पर बैठकर बात कर रहे थे। दोनों को आपस में बात करते लड़की के भाई ने देख लिया। पीड़ित लड़के ने ये भी बताया कि उसका भाई उसे पकड़कर गांव ले गया जहां सभी की मौजूदगी में पहले जमकर मारपीट की। लड़के के साथ मारपीट करने में लड़की का पिता भी शामिल था। लड़के ने मीडिया को ये भी बताया कि उसे मल खाने को मजबूर किया गया। बकौल पीड़ित उसे पीट रहे युवती के पिता ने कागज में कहीं से लाया गया मल भी खाने को कहा। जब इनकार किया तो कल्लू के मुताबिक उसे जबरदस्ती मल खिला दिया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि जान से मारने की धमकी दिए जाने के चलते वह गांव भी नहीं गया और दहशत जदा है।

SI News Today

Leave a Reply