Tuesday, April 30, 2024
featuredदेश

हरियाणा BJP उपाध्यक्ष ने दिया विवादित बयान..

SI News Today

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे को आईएएस अधिकारी की बेटी का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया और उसके बाद उन्हें बेल पर छोड़ दिया गया। पूरे देश में इस घटना की निंदा हो रही है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीति पार्टियों तक ने इस घटना पर रोष जताया है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बराला के इस्तीफे की मांग की है। इन सबके बीच हरियाणा इकाई के बीजेपी के उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी ने विवादास्पद बयान दिया है। भट्टी ने कहा है कि वो लड़की इतनी रात में क्यों घूम रही थी।  भट्टी ने कहा कि लड़की को 12 बजे के बाद बाहर नहीं घूमना चाहिए, इतनी रात को वो क्यों घूम रही थी। बीजेपी उपाध्यक्ष ने ये भी कहा कि माहौल सही नहीं है , हमें अपनी रक्षा स्वयं करनी पड़ती है, लड़की को इतनी रात में ड्राइविंग नहीं करनी चाहिए थी।

सीएनएन की वरिष्ठ पत्रकार और एंकर पल्लवी घोष ने बीजेपी उपाध्यक्ष के इस बयान को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर दिया। इस बयान के सोशल मीडिया में आते ही यूजर्स रामवीर भट्टी पर टूट पड़े। लोगों ने लिखा कि इसी तरह की मानसिकता के चलते रेप की वारदातें कम नहीं हो रही हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि बीजेपी वाले अपने संसकार दिखा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने पल्लवी घोष से ये भी कहा कि उसका मुंह तोड़ देना चाहिए था वहीं।

आपको बता दें कि हरियाणा में एक IAS की बटी ने बीजेपी नेता सुभाष बराला के बेटे विकास पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। लड़की का आरोप है कि विकास बराला और उसका दोस्त आशीष कुमार एक पेट्रोल पंप से ही उनकी कार का पीछा कर रहे थे और कार का दरवाज़ा खोलने की कोशिश की। लड़की के कई बार फोन करने पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों लड़कों को गिरफ़्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के अगले दिन ही उन सबको जमानत मिल गई। पीड़िता ने उस रात की घटना का जिक्र करते हुए अपने फेसबुक पेज पर अपना दर्द बयां करते हुए लिखा कि मैं खुशकिस्मत हूं कि रेप के बाद नाले में नहीं मिली।

SI News Today

Leave a Reply