Thursday, May 16, 2024
featuredदुनिया

39 पत्नियों से 94 औलादें पाने के बाद भी नहीं भरा इन जनाब का दिल

SI News Today

आज का समय छोटा परिवार का समय है। अक्सर लोग “छोटा परिवार सुखी परिवार” की बात भी करते हैं। आज की युवा पीढ़ी भी इस बात को मानती है कि परिवार जितना छोटा होगा उनकी लाइफ उतनी ही अच्छी होगी। लेकिन आज भी कुछ लोग इस बात से पूरी तरह से अनजान है। मंहगाई के इस दौर में आम इंसान के लिए एक बीवी और दो बच्चों को पालना ही बड़ी बात है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं जिसकी 39 पत्‍नियां, 94 बच्‍चे और 33 पोते पोतियां हैं। शायद आपको सुनने में यह अजीब लगे, लेकिन मिजोरम में एक पहाड़ी गांव में एक ऐसा ही परिवार है। इस गांव में जिओन चान नाम के शख्स ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

जिओन की 39 पत्‍नियां, 94 बच्‍चे और 33 पोते पोतियां हैं। जिनके साथ वो एक ही घर में रहते हैं। मिजोरम के एक पहाड़ी गांव बख्तवांग में रहने वाले जिओन चान की 14 बहुएं भी हैं। इस परिवार को विश्‍व का सबसे बड़ा परिवार माना जाता है। इस परिवार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां सब साथ ही रहते हैं। इनके घर पूरे 100 कमरे है। सबका खाना भी एख साथ ही पकाया जाता है। पूरे परिवार के लिए एक टाइम के डिनर में 30 चिकन, 60 किलो आलू व सौ किलो चावल बनते हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि जिस शख्स की 39 पत्‍नियां एक साथ रहती हो, भला वो किस के साथ रहता होगा। दरअसल, इसके लिए उनकी पत्‍नियों ने एक रास्ता खोज निकाला है। वह रोटेशन के अनुसार उनके बेडरूम में उनके साथ रात बिताती हैं। जबकि उनकी सबसे छोटी पत्नी हमेशा ही उनके साथ रहती हैं। ऐसा करने के पीछे जिओन का मकसद अपने समाज को बढ़ाना है। अभी उनका समाज केवल 400 सदस्‍यों का है और वो उसको और बढ़ाना चाहते हैं। यही वजह है कि वह अभी और शादियां भी करना चाहते हैं।

SI News Today

Leave a Reply