Tuesday, May 21, 2024
featuredदेश

गैंगरेप का वाकया सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे, तीन घटनाओं से मची सनसनी…

SI News Today

हरियाणा में गैंगरेप और हत्या की तीन वारदात ने सनसनी मचा दी है। रेप की यह घटनाएं जींद, पानीपत और फरीदाबाद में हुई है। जींद और पानीपत में दलित लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया। पानीपत जिले के बाहरी इलाके उर्लना कला गांव में रविवार (14 जनवरी) को एक दलित लड़की का शव मिला था। पुलिस का कहना है कि पीड़ित सातवीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस के मुताबिक लड़की के दो पड़ोसियों ने पहले उसकी हत्या कर दी इसके बाद उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में दो आरोपी प्रदीप (28) और सागर (24) गिरफ्तार कर लिये गये हैं। मतलौदा पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि आरोपी पहले पीड़िता को प्रदीप के घर ले गये इसके बाद उन्होंने उसकी हत्या कर दी, इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। जींद में भी दलित बच्ची से गैंगरेप किया गया है। यहां की वारदात रोंगटे खड़ी कर देने वाली है। जींद में 12 जनवरी को एक दलित लड़की लाश मिली थी। रोहतक में जब इस लड़की का पोस्टमार्टम किया गया, तो डॉक्टर भी सन्न रहे गये। लड़की के प्राइवेट पार्ट में दरिदों ने कुछ ऐसी चीज घुसेड़ दी थी जिससे उसकी आंतें फट गई।

पुलिस के मुताबिक लड़की 9 जनवरी से ही गायब थी। इस बावत कुरुक्षेत्र पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया था। लड़की का क्षत-विक्षत शरीर जिंद के एक गांव में मिला था। रोहतक स्थित PGIMS के फारेंसिक साइंस के चीफ डॉ एस के दत्तरवाल ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि लड़की के शरीर पर 19 जख्म के निशान थे। उन्होंने कहा, ‘ये एक व्यक्ति द्वारा रेप की घटना नहीं लगती है, ऐसा लगता है उसके साथ दो से ज्यादा लोगों ने यौन हमला किया था, उन्होंने लड़की के प्राइवेट पार्ट कुछ डाल दिया लड़की का लीवर फट गया है।’

जींद और पानीपत की घटना से लोग अभी सहमे ही थे कि रेप की तीसरी घटना ने सनसनी मचा दी। ये घटना दिल्ली से सटे फरीदाबाद में हुई। फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक लड़की रविवार को शाम 6.30 बजे दफ्तर से आ रही थी तभी उसे कार में खींच लिया गया। दरिंदों ने चलती कार में लड़की के साथ रेप किया गया। दो घंटे बाद आरोपी लड़की को एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग गये। फरीदाबाद पुलिस ने केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। लेकिन अबतक कोई गिरफ्तार नहीं हो पाई है।

SI News Today

Leave a Reply