Saturday, July 27, 2024
featuredदेश

त्रिशूल की आपत्तिजनक फोटो बनाने पर भड़के हिंदू संगठन! किया ऐसा…

SI News Today

कठुआ गैंगरेप कांड के खिलाफ पेंटिंग बनाने वाली कलाकार दुर्गा मलाठी को पहले सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्सा का शिकार होना पड़ा था। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दुर्गा को उनकी इस पेंटिंग के लिए खूब लताड़ा। इस बीच अब खबर यह है कि कुछ लोगों ने दुर्गा मलाठी के घर पर भी पथराव किया है। दुर्गा मलाठी का घर केरल के पालाकाड इलाके में है। खबरों के मुताबिक गुरुवार (19 अप्रैल) की देर रात उनके घर पर कुछ लोगों ने पथराव किया। पथराव करने का आरोप हिंदूवादी संगठनों पर है।

कलाकार दुर्गा मलाठी ने इस पथराव को लेकर अपने फेसबुक पेज से एक तस्वीर भी पोस्ट की है। इस तस्वीर में दिख रहा है कि उनके घर के पार्किंग में खड़ी कार के शीशे फूट गए हैं। तस्वीर पोस्ट करने के साथ-साथ दुर्गा मलाठी ने लिखा कि मैंने कई बार अपने फेसबुक पोस्ट और वीडियो के जरिए यह बात कही है कि मेरे पेंटिग्स किसी धर्म-संप्रदाय के खिलाफ नहीं बल्कि उन लोगों के खिलाफ है जिन्होंने कठुआ जैसे विभित्स गैंगरेप कांड को अंजाम दिया।

इधर इस मामले में स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पथराव करने वाले कौन लोग थे? अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है लिहाजा इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। कलाकार दुर्गा मलाठी के घर हुई पथराव की घटना के बाद एहतियातन कदम उठाते हुए पुलिस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है।

आपको बता दें कि इससे पहले कठुआ गैंगरेप कांड के बाद कलाकार दुर्गा मलाठी ने ‘त्रिशूल’ को लेकर दो बेहद ही विवादित पेंटिग्स बनाई थी। इस पेंटिग के सामने आने के बाद से दुर्गा कई हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर आ गईं। हिंदूवादी संगठनों ने दुर्गा पर इस पेंटिंग के जरिए उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। दुर्गा ने खुद बतलाया था कि पेंटिंग बनाने के बाद से ही उन्हें कई तरह की धमकियां फेसबुक और दूसरे माध्यमों से मिल रही हैं। अब उनके घर पर पथराव होने के बाद इलाके की पुलिस चौकन्नी हो गई है। यह भी बता दें कि हिंदू धर्म में ‘त्रिशूल’ को भगवान शिव का अस्त्र माना जाता है।

SI News Today

Leave a Reply