Saturday, April 20, 2024
featuredदेश

लड़कियों की भर्ती कर करवाती थी जिस्मफरोशी! सेक्स ट्रैफिकिंग में एक्ट्रेस गिरफ्तार!

SI News Today

न्यूयॉर्क की मशहूर फिल्म अभिनेत्री एलिसन मैक को शुक्रवार को पुलिस ने सेक्स ट्र्रैफिकिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप है कि वह लड़कियों को एक ऐसी सोसाइटी में भर्ती कराती थीं, जहां उन पर जिस्मफरोशी का दबाव डाला जाता था।इन लड़कियों पर सोसाइटी का संचालनकर्ता कीथ रेनायर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था।

एलिसन मैक डब्ल्यूबी टेलीविजन सीरीज के स्मॉलविले प्रोग्राम में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं। ब्रुकलिन की संघीय अदालत में अभिनेत्री पर लगे आरोपों की सुनवाई हो रही है।

जज चेरी पोलाक ने मैक को जमानत पर रिहा करने से इन्कार कर दिया, हालांकि जज ने कहा कि भविष्य में पर्याप्त संपत्ति बंधक रखने पर उन्हें जमानत मिल सकती है। बता दें कि 57 वर्षीय रेनायरको पिछले महीने सेक्स ट्रैफिकिंग में गिरफ्तार कर लिया गया था। एलिशन मैक के वकील सीन बुकले ने कहा कि अभियोग में सिर्फ आरोप ही लगाया गया है। पुलिस के पास कोई सुबूत नहीं हैं। इस घटना से अमेरिका में फिल्म इंडस्ट्री के लोग हैरान हैं।

SI News Today

Leave a Reply