Friday, April 26, 2024
featuredदेश

फिल्मों से ज्यादा शत्रुघ्न सिन्हा से प्यार करती थी ये हिरोइन

SI News Today

This heroine loved Shatrughan Sinha more than films.

  

बीते जमाने की स्टार हिरोइन रीना रॉय हिन्दू मां और मुस्लिम पिता की तीसरी संतान हैं। रीना का जन्म सात जनवरी 1957 को हुआ था। उन्होंने अपनी लगभग तीन दशक लम्बे फिल्मी करियर की शुरुआत 1972 में बी आर इशारा की फिल्म जरूरत से की थी। फिल्म में उनके साथी हीरो विजय अरोड़ा थए। उनकी पहली फिल्म बहुत ज्यादा नहीं चली पर फिल्म जगत ने उनकी प्रतिभा पहचान ली और जल्द ही वो मायानगरी की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार हो गई। जितनी ज्यादा चर्चित रीना रॉय की फिल्में रहीं हैं उससे कहीं ज्यादा चर्चित रीना रॉय व शत्रुघ्न सिन्हा की प्रेम कहानी रही है।

रीना रॉय व शत्रुघ्न सिन्हा की प्रेम कहानी कई दशकों से अखबारों की सुर्खियों में जगह स्थापित करी रही पर शत्रुघ्न सिन्हा की जीवनी एनिथिंग बट खामोश  ने इस कहानी पर सच्चाई की मुहर लगा दी। शत्रुघ्न सिन्हा की जीवनी लिखने वाली भारती एस प्रधान ने शत्रुघ्न सिन्हा व रीना रॉय के मित्र और फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी द्वारा दोनों की प्रेम कहानी से जुड़ी एक मार्मिक घटना का जिक्र किया है। शत्रुघ्न सिन्हा व रीना रॉय ने एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों में एक साथ काम किया हैं जिनमें से ज्यादातर तक बॉक्स ऑफिस पर हिट थीं।

किताब के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा के सबसे करीबी मित्रों में से एक पहलाज ने बताया कि 1982 में वो शत्रुघ्न सिन्हा व  रीना रॉय और संजीव कुमार के साथ हथकड़ी  फिल्म बना रहे थे। और इस फिल्म से पहले ही दोनो का प्यार परवान चढ़ चुका था पर 1980 में शत्रु ने पूनम सिन्हा से शादी कर ली थी। शत्रुघ्न सिन्हा की शादी के बाद भी रीना रॉय के संग उनका संबंध जारी रहा पर धीरे-धीरे रीना रॉय को लगने लगा कि शत्रुघ्न सिन्हा उनसे शादी नहीं करने वाले। जिसकी वजह से दोनो के रिश्तों में दूरियां आने लगी। दोनों के बीच इस कदर दूरियां आने की वजह से निहलानी को कई बार असमान्य स्थितियों का सामना करना पड़ता था।

पहलान निहलानी द्वारा पता चला है कि वो अपनी अगली फिल्म में भी शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की जोड़ी लेना चाहते थे पर उनके रिश्तों में दरार आने के कारण ऐसा नहीं हो सका। निहलानी द्वारा पता चला कि रीना ने फिल्म में शत्रु के साथ काम करने के प्रस्ताव को एकदम साफ ठुकरा दिया। दरअसल रीना ने निहलानी से कहा था कि अपने दोस्त से कहो कि साफ फैसला कर लो। अगर वो मुझे जवाब देगा तो ही मैं उसके साथ अगली फिल्म में काम करूंगी। नहीं तो नहीं। इतना ही नही इसके आगे भी रीना रॉय मैंने तय कर लिया है कि अगर वो मुझसे शादी नहीं करेगा तो अगले आठ दिन में मैं किसी से शादी कर लूंगी।

निहलानी के अनुसार उन्होंने जुहू के एक होटल में शत्रुघ्न सिन्हा को रीना रॉय का संदेश दिया। निहलानी का कहना है कि बाद में शत्रुघ्न सिन्हा उन्हें फोन कर बच्चों की तरह फूट-फूट कर रोने लगा। उन्होंने पहली बार शत्रुघ्न सिन्हा को रोते हुए देखा था। क्योंकि शत्रुघ्न सिन्हा रीना रॉय से गहरे स्तर पर जुड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि उन्होंने तब जाके पहली बार इस मामले पर राय देते हुए कहा था कि उसे जाने दो, उसे शादी करने दो।

गौरतलब है कि एनिथिंग बट खामोश की प्रमाणिकता पर स्वयं शत्रुघ्न सिन्हा ने मुहर लगाते हुए समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा था कि किताब में मेरे जीवन का सारांश है। फिल्म की पढ़ाई करने के लिए मेरे घर छोड़ने से लेकर फिल्म जगत में मेरे संघर्ष और उसके बाद मेरे जीवन में आने वाली लड़कियों- घरवाली व बाहरवाली तक।

SI News Today

Leave a Reply