Saturday, July 27, 2024
featuredबिहार

घर में घुस कर मां के साथ सो रही लड़की को किया अगवा

SI News Today

बिहार के अरवाल जिले में एक 10वीं क्लास की लड़की को उसके घर से ही किडनैप कर लिया गया और गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस लड़की को राजनीतिक रसूख रखने वाले कुछ युवक लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। यह घटना बिहार से 100 किमी दूर स्थित तेलपा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले आजाद बिघा गांव में हुई। घटना गुरुवार तड़के 4 बजे की है। द टेलिग्राफ के मुताबिक, सभी आरोपियों की उम्र 25 साल से कम है जिन्होंने कथित तौर पर 18 साल की इस लड़की को उस समय अगवा किया जब वो घर में अपनी मां के साथ सो रही थी। लड़की की मां एक विधवा है।

स्थानीय लोग जब सुबह के समय शौच करने खेत में गए तो उन्होंने लड़की के घर के पीछे वाले खेत में खून से लथपथ उसका शव पाया। लड़की के कपड़े फटे हुए थे और उसके शरीर पर निशान बने हुए थे, जिससे माना जा रहा है कि उसने बचने की काफी कोशिश की होगा। लड़की के मुंह में एक कपड़ा भी ठूसा हुआ था। लड़की की मां चिंतामणी देवी ने कहा कि जब वह सुबह 5 बजे उठी तो बेटी घर पर नहीं थी। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बताया कि उनकी बेटी नहीं मिल रही।

पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। अरवाल के पुलिस उप-अधीक्षक (DSP) शैलेंद्र कुमार ने कहा कि लड़की की हत्या तेज धार वाले हथियार से की गई है। डीएसपी ने कहा, “रेप और मर्डर की पुष्टि के लिए हम पोस्ट मार्ट्म रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पीड़िता की मां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।” 45 साल की चिंतामणी ने पुलिस को बताया कि कुछ युवक पिछले एक महीने से उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। महिला ने बताया कि उसे डर था कि युवक उसकी बेटी की हत्या कर देंगे इसलिए वो पुलिस के पास नहीं गई थी।

SI News Today

Leave a Reply