Tuesday, May 21, 2024
featuredबिहार

चलती ट्रेन में छात्राओं, के साथ छेड़खानी,करने वाला एक मनचला गिरफ्तार…

SI News Today

गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस में एनसीसी छात्राओं से बदसलूकी करने वाला एक मनचला गिरफ्तार कर लिया गया। वह एस 10 कोच में यात्रियों से बदसलूकी कर रहा था। गिरफ्तार युवक सरफराज कटिहार का रहने वाला है।

खगडिय़ा रेल थानाध्यक्ष एएन दूबे ने बताया कि उन्हें यात्रियों से शिकायत मिली थी कि अवध असम ट्रेन में एक मनचला यात्रियों के साथ बदसलूकी कर रहा है। रेल पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

ट्रेन में न्यू जलपाईगुड़ी से एनसीसी की 40 छात्राओं का जत्था भी आ रहा था। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक को आरपीएफ के जिम्मे कर दिया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार यात्रियों का बयान दर्ज करने उसी कोच में चढ़ गए। उन्होंने बताया कि बरौनी तक पहुंचने के क्रम में यात्रियों के बयान दर्ज कर लिए।

पूछताछ में सरफराज ने बताया कि वह कटिहार के आशियाना गांव का रहने वाला है। वह उत्तर प्रदेश के बरेली जाने के लिए अपने साथियों आशिफ, शाहीद और अहमद के साथ कटिहार में ट्रेन में सवार हुआ था।

SI News Today

Leave a Reply