Tuesday, May 21, 2024
featuredबिहार

बिहार: जेडीयू-भाजपा गठबंधन पर सलमान का तंज

SI News Today

नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड), लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और सोनिया गांधी की कांग्रेस से मिलकर बना बिहार महागठबंधन बुधवार (26 जुलाई, 2017) को बिखर गया। बुधवार शाम नीतीश कुमार ने सार्वजनिक तौर पर पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सार्वजिनक तौर पर अपने ऊपर लगे आरोपों की सफाई देनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसलिए मजबूरी में इस्तीफा देना पड़ रहा है। राज्यपाल को इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही नीतीश के दोबारा भाजपा के साथ सरकार बनाने की खबर सामने आईं। गुरुवार सुबह (27 जुलाई, 2017) को ऐसा हुआ भी। और नीतीश ने छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दोबारा भाजपा के साथ गठबंधन पर ट्विटर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। जम्मू-कश्मीर के नेता सलमान अनीस सोज ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सलमान अनीस ने नीतीश-भाजपा गठबंधन पर तंज कसते ट्वीट कर लिखा, ‘मैंने सोचा था कि भाजपा तीन तलाक के विरोध में थी। यहां तो भाजपा ने तीन तलाक की ही मदद ली। और 24 घंटे में ही निकाह कर लिया।’ एक अन्य ट्वीट में सलमान ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘बिहार का आज भी वही मुख्यमंत्री है जो कल था। बिहार के साथ काम करने में पहले खुश क्यों नहीं थे। क्या आप सिर्फ भाजपा और एनडीए शासन वाले राज्यों के प्रधानमंत्री हैं?’

दूसरी तरफ कई यूजर्स ने सलमान के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। विपिन भट्ट लिखते हैं, ‘मुझे लगता है कांग्रेस हालाला का इंतजार कर रही है।’ एक यूजर्स लिखते हैं, ’24 नहीं, 15 घंटे में ही सरकार बदल गई सर।’ निशानंद लिखते हैं, ‘देश में तीन तलाक के अलावा और भी कई समस्याएं हैं। उनपर ध्यान दीजिए सर।’ एक यूजर लिखते हैं, ‘भाजपा ने साबित कर दिया वो किस तरह के हैं।’ रघु लिखते हैं, ‘पार्टी सिर्फ मुस्लिमों के तीन तलाक के खिलाफ है हिंदू तलाक के खिलाफ नहीं।’

SI News Today

Leave a Reply