Saturday, July 27, 2024
featuredबिहार

Bihar Police: CSBC ने जारी की एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट…

SI News Today

कॉन्स्टेबल के 9,900 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 15 और 22 अक्टूबर, 2017 को होगी। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (सीएसबीसी) इन भर्तियों के लिए परीक्षा का आयोजन कराएगा। वहीं बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है जो परीक्षा में बैठेंगे। सीएसबीसी ने अपनी वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी कर लिस्ट जारी की है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं सारी महत्वपूर्ण बातें। बोर्ड ने 28 सितंबर, 2017 को यह लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में परीक्षार्थियों के रोल नंबर और एग्जाम सेंटर से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी गई है। परीक्षार्थी, परीक्षा सेंटर/वेन्यु की जानकारी इस लिस्ट से हासिल कर सकते हैं। एग्जाम सेंटरों के नाम और एड्रेस की जानकारी इस सूची में दी गई है। अब बताते हैं कैसे आप इस लिस्टो को चेक कर सकते हैं। सबसे पहले सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (सीएसबीसी) की वेबसाइट पर जाएं।

वेबसाइट पर आपको ” एग्जाम सेंटर फॉर कैंडिडेट्स-कॉन्स्टेबल एग्जाम 15 और 22 अक्टूबर, 2017″ का एक नोटिफिकेशन लिंक नजर आएगा। उस लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पीडीएफ फाईल खुलेगी। उस पीडीएफ फाईल में आप अपना रोल नंबर चेक कर एग्जाम सेंटर की जानकारी हासिल कर सकते हैं। बता दें कॉन्स्टेबल के 9,900 पदों पर भर्ती के लिए सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (सीएसबीसी) नोटिफिकेशन जुलाई 2017 में जारी किया गया था। वहीं परीक्षा के लिए जरूरी एडमिट कार्ड बोर्ड ने 20 सितंबर, 2017 को जारी कर दिए थे। बता दें परीक्षा 15 अक्टूबर, 2017 को दो सेशन में आयोजित होगी। पहले सेशन की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, वहीं दूसरे सेशन के तहत परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। वहीं 22 अक्टूबर, 2017 को परीक्षा एक ही सेशन (सुबह 10 से 12 बजे) में होगी। सिलेक्टिड कैंडिडेट्स को 5200 रुपये से 20 हजार रुपये का वेतन और 2000 रुपये का ग्रेड पे मिलेगा।

सिलेक्शन प्रॉसेस
अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों में होगा। पहला चरण लिखित परीक्षा का है। वहीं दूसरे चरण तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में 100 में से न्यूनतम 30 मार्क्स हासिल करने होंगे। दूसरे चरण में 100 मार्क्स का फिजिकल इवैलुएशन टेस्ट (PET) होगा। इसमें रेस, शॉट पुट, हाई जम्प राउंड कम्पटीशन होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट (PET) के आधार पर तैयार की जाएगी। बता दें सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (सीएसबीसी) की स्थापना 2008 में की गई थी। पटना में इसका मुख्यालय है। राज्य में सीएसबीसी संगठन के तहत की बिहार सरकार पुलिस कॉन्स्टेबलों की भर्ती करता है।

SI News Today

Leave a Reply