Thursday, April 18, 2024
featuredबिहार

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के नतीजों पर असमंजस बरकरार….

SI News Today

CSBC, Bihar Police Constable Result 2017: बिहार पुलिस में सिपाही पदों पर भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट्स जानने के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह जानकारी भी सामने आ रही है कि रिजल्ट्स जनवरी के अंत तक घोषित हो सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। परीक्षा 15 और 22 अक्टूबर 2017 को हुई थी लेकिन अभी तक नतीजे जारी नहीं हुए हैं। सभी उम्मीदवारों को रिज्लट्स का इंतजार है लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई नई सूचना सामने नहीं आई है। बता दें 9900 सिपाही पदों पर भर्ती होनी है जिसके लिए परीक्षा का आयोजन हुआ था।

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने सिपाही पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कराया था। नतीजे या उनके संबंध में कोई भी महत्वपूर्ण अधिसूचना सबसे पहले बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर जारी की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें। 7 दिसंबर 2017 को वेबसाइट पर बिहार स्वाभिमान पुलिस बटालिय में महिला सिपाही पदों पर भर्ती के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। गत वर्ष 7 दिसंबर के बाद समाचार लिखे जाने तक कोई नई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। बहरहाल, नतीजों की घोषणा के अलावा उम्मीदवारों के लिए फिजिकल परीक्षा के बारे में भी जानना जरूरी है।

परीक्षा क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवार फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट (PAT) से गजुरेंगे। इसमें रेस, हाई जम्प और शॉट पुट टेस्ट होगा। रेस 1.6km की होगी। PAT कुल 100 अंकों का होगा। 50 अंक की रेस और 25-25 अंकों की हाई जम्प और शॉट पुट होगा। 1.6km रेस के लिए न्यूनतम समय सीमा 6 मिनट होगी। वहीं 5 मिनट में इसे पूरा करने वालों को पूरे 50 अंक मिलेंगे। PAT अब आपको बताते हैं नतीजे चेक करने का तरीका। वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर जाएं। होम पेज पर आपको रिजल्ट नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी डीटेल्स भरकर, सब्मिट बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट खुल जाएगा। डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।

SI News Today

Leave a Reply