Saturday, April 20, 2024
featuredदिल्ली

केजरीवाल और लालू के बचाव में आए बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा

SI News Today

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा बचाव करते दिख रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि यह केवल आरोप लगाए गए हैं, इनके सबूत भी दिए जाएं। सिन्हा ने सोमवार को एक साथ चार ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ” विरोधियों द्वारा हमारे राजनेताओं की बदनामी और नकारात्मक राजनीति बहुत हुई। चाहे वह केजरीवा हो या लालू या सुशील मोदी। अब अपने आरोपों को साबित करें या बंद कर दें। मीडिया को सनसनी देना बंद करें। बहुत हुआ।”

बता दें कि अरविंद केजरीवाल पर उन्हीं की पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने 2 करोड़ रुपए के आरोप लगाए हैं। कपिल मिश्रा ने कहा है कि केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपए कैश लिए थे। इसके अलावा कपिल ने आम आदमी पार्टी नेताओं के विदेशी दौरों पर भी सवाल खड़े किए हैं। इसके अलावा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी भ्रष्टाचार और जमीन विवाद से जुड़े कई आरोप लगे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं अपने स्तर पर कई राजनेताओं को, जिनमें केजरीवाल भी हैं उन्हें उनकी विश्वसनियता, संघर्ष और समाज के लिए प्रतिबद्धता के लिए सम्मान से देखता हूं। उन्होंने कहा कि यह तब तक सिर्फ आरोप ही रहेंगे जब तक इनके सबूत नहीं पेश किए जाते।

SI News Today

Leave a Reply