Saturday, July 27, 2024
featuredदिल्ली

गुरुग्राम गैंग रेप के मुद्दे पर टीवी शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस से भिड़ गए मशहूर वकील

SI News Today

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक युवती के साथ गैंग रेप की वारदात के मुद्दे पर टीवी डिबेट शो में बोलते हुए मशहूर वकील नवीन चोमल ने कहा कि लड़कियों की शरीर बनी ही है लड़कों को अट्रैक्ट करने के लिए। दरअसल सोमवार 19 जून की रात हरियाणा के गुरुग्राम में कुछ लड़कों ने एक लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंग रेप किया। ये लड़के लड़की को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में खींच कर ले गए और 6 घंटे तक उसके साथ रेप करते रहे। 6 घंटे बाद ये आरोपी लड़के पीड़िता को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में फेंक गए। इसी मुद्दे पर अंग्रेजी न्यूज़ चैनल न्यूज़ 18 ने एक डिबेट शो रखा जिसमें जानी मानी अभिनेत्री तनीष्ठा चटर्जी, लेखिका अद्वेता कमला, हिंदू महासभा की सदस्य डॉ. इंदिरा तिवारी के साथ ही मशहूर वकील नवीन चोमल भी मौजूद थे।

नवीन चोमल ने इस मुद्दे पर अपनी बात ऱकते हुए कहा कि मुझे भी इस घटना पर अफसोस है लेकिन मैं एक वकील हूं मैंने बहुत से केस देखें हैं और अपने अनुभव से कहता हूं कि लड़कियों की शरीर लड़कों को आकर्षित करने के लिए ही बनी है। चोमल की बात सुन वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए। शो के एंकर ने उनकी इस बात को बकवास कहते हुए उन्हें इसे वापस लेने के लिए भी कहा। लेकिन चोमल अपनी बात पर कायम रहे और आगे ये भी कह दिया कि लड़कियां जिस तरह के कपड़े पहनती हैं वो लड़कों को गलत करने के लिए मजबूर करती हैं।

वकील नवीन चोमल की बात सुन वहां मौजूद अभिनेत्री तनीष्ठा चटर्जी से नहीं रहा गया और वो बोलने लगी कि अगर ऐसा है तो फिर छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार क्यों होते हैं। इस पर नवीन चोमल फिर भड़क गए और बोलने लगे कि आप ज्यादा नेतिकता की बात मत करो, आप जिस इंडस्ट्री से आती हैं हमें सब पता है कि वहां क्या-क्या होता है। बेहतर होगा कि आप शांत रहें। नवीन चोमल के इस रवैये को देखते हुए मजबूर हो कर एंकर को उनका ऑडियो बंद करवाना पड़ा।

SI News Today

Leave a Reply