Saturday, July 27, 2024
featuredदिल्ली

दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया कुख्यात हथियार तस्कर

SI News Today

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने कुख्यात अवैध हथियार निर्माता और तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसका नाम रिचपाल बताया जा रहा है, जिसपर एक लाख रुपए का ईनाम था। यह भी बताया गया कि रिचपाल माओवादियों को हथियार सप्लाई करता था। पुलिस के मुताबिक रिचपाल दिल्ली पुलिस के कई केस में वांटेड है। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। इससे पहले उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान पुलिस ने हथियारों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के आजादपुर इलाके से इन हथियारों के साथ मनी सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मनी सिंह ने रिचपाल को अपना भाई बताया था और कहा था कि उसी के कहने पर यह सप्लाई यूपी में की जा रही थी।

SI News Today

Leave a Reply