Saturday, July 27, 2024
featuredदिल्ली

यमुना में कूदकर युवती ने दी जान

SI News Today

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी इलाके में रविवार दोपहर एक महिला ने यमुना नदी में कूदकर जान दे दी। 21 साल की यह महिला फर्रुखाबाद की रहने वाली है। उसकी पहचान आरती के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला और एम्स में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  जिले के पुलिस उपायुक्त रोमिल बनियां ने बताया कि दिल्ली परिवहन निगम की एक बस के चालक धीरेंद्र ने पुलिस को एक महिला के यमुना नदी में कूदने की सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि वह रिक्शे से डीएनडी फ्लाईवे के पास पहुंची और चालक से पूछा कि यह बस कहां जाएगी। चालक ने कहा कि बस खराब है। इतना पूछने के बाद महिला अपना पर्स और मोबाइन नीचे रखा। फुटपाथ की तरफ बढ़ी और यमुना में छलांग लगा दी।

पुलिस ने तुरंत पूर्वी जिला जिलाधिकारी, वोट क्लब की टीम के गोताखोर, दिल्ली फायर को बुलाया और यमुना में उसे ढ़ूढ़ना शुरू किया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव बाहर निकाल लिया गया। उसके पास के पर्स में रखे कागजों के आधार पर उसकी पहचान हुई। उसका भाई प्रदीप नोएडा में रहता है। प्रदीप ने बताया कि वह तीन साल से घरेलू सहायक के तौर पर काम करती थी। उसने छलांग लगाकर जान क्यों दी इसका पता नहीं चला है। पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता लगा रही है।

SI News Today

Leave a Reply