Saturday, July 27, 2024
featuredदिल्ली

लड़की ने प्रपोजल रिजेक्ट किया तो लड़के ने मार दी लड़की को गलो

SI News Today

नई दिल्ली में हत्या की चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। एक 24 साल की लड़की को बीते शुक्रवार 14 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात दक्षिणी दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन के पास की है। इस मामले को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में मुख्य आरोपी मनोज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की की हत्या की। मनोज अपने दोस्तों के साथ लड़की के घर पर परहुंचा था और फिर उसने उस गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में मारी गई लड़की का भाई चश्मदीद गवाह है। लड़की को गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान बचाई नहीं जा सकी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मामले में सभी आरोपी लड़की को पहले से जानते थे। मनोज की लड़की से कुछ महीने पहले ही दोस्ती हुई थी और मनोज ने उसे शादी का प्रस्ताव भी दिया था लेकिन लड़की ने उसे मानने से इंकार कर दिया था। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि लड़की के रिजेक्ट करने के बाद आरोपी उसे हैरेस भी किया करता था। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी ने लड़की और उसके भाई को मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने लड़की के मोबाइल फोन से आरोपी का नंबर बरामद किया और उसे ट्रैक कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को टिगरी नेब सराए इलाके से गिरफ्तार किया। वहीं इस मामले की जांच से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

SI News Today

Leave a Reply