Sunday, May 19, 2024
featuredदिल्ली

दिल्ली: पत्नी को गोली मार पति फरार

SI News Today

खजूरीखास और सीमापुरी इलाके में दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवकों की पहचान 32 साल के उमेश और 30 साल के इस्माइल के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही उनकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा।  बताया जा रहा है कि उमेश परिवार के साथ खजूरी गांव में रहता था। परिवार में पत्नी विनीता और दो बेटे हैं। शनिवार को उसकी तबियत अचानक खराब हो गई थी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं इस्माइल एफ ब्लॉक, न्यू सीमापुरी में रहता था। परिवार में पत्नी शबाना और तीन बेटे हैं। शनिवार को वह शराब पीने के बाद सो गया था। रविवार सुबह परिजनों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले में अत्यधिक नशे के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है पर पुलिस ने अन्य बिंदुओं से भी मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों के शवों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मरने के असली कारणों का पता चलेगा।

दो लापता बच्चों का नहीं मिला सुराग

बुराड़ी कमालपुर इलाके में रहस्यमय हालात में लापता दो बच्चे का कुछ सुराग हाथ नहीं लगा है। तीन दिन पहले ही उत्तर प्रदेश से दिल्ली आए दोनों बच्चे सगे भाई हैं। बुराड़ी थाने में दर्ज मामले के बाद पुलिस ने इसे बच्चा चोरी सहित अन्य कई बिंदुओं से जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक छोटे लाल परिवार के साथ कमालपुर बुराड़ी में रहते है। परिवार में पत्नी और चार बेटे राहुल, मनोज, सुजल और सूरज हैं। राहुल और मनोज शुरू से दिल्ली में रहते है जबकि सुजल और सूरज गांव ईशापुर जिला जौनपुर, उत्तर प्रदेश में नानी के पास रहते हैं। दोनों की उम्र पांच से सात साल के बीच बताई जा रही है। छोटे लाल कश्मीरी गेट इलाके में आॅटो पार्ट्स की दुकान में काम करते हैं। तीन दिन पहले ही वह अपने दोनों छोटे बेटों को पढ़ाई के लिए दिल्ली लेकर आए थे। चार दिन पहले काम से वह पत्नी के साथ आजमगढ़ गए थे। पीड़ित ने बताया कि घर में दोनों छोटे भाई मनोज के साथ थे। वारदात के दिन सुबह सात बजे मनोज घर में खाना बना रहा था। सुजल और सूरज घर के बाहर चौखट पर बैठे थे। खाना तैयार होने के बाद जब मनोज जब दोनों भाइयों को बुलाने के लिए आया तो वे गायब मिले। आस-पास ढूंढ़ने पर जब दोनों का कोई अता पता नहीं चला तब परिजनों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।

पत्नी को गोली मारने वाले की तलाश में छापेमारी

पश्चिमी दिल्ली इलाके में पत्नी को गोली मारने वाले व्यक्ति की तलाश के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। अपनी कार से पत्नी और परिवार के साथ एक कार्यक्रम में जा रहे आरोपी ने पत्नी को कार में ही गोली मारकर घायल कर दिया था। शुक्रवार देर रात हुई इस घटना की शुरुआती जांच में मामला आपस में चरित्र पर संदेह का प्रतीत हुआ है। पुलिस ने अन्य बिंदुओं से भी मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस महिला के स्वस्थ होने की प्रतीक्षा कर रही है। अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला अभी भी बयान देने की स्थिति में नहीं है। गोली चलाने वाले आरोपी उस्मान खान की शादी महिला से करीब चार साल पहले हुई थी। आरोपी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था।

शुक्रवार देर रात उस्मान, पत्नी और साली व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ राजापुरी स्थित अपने घर से एक कार्यक्रम में जा रहा था तभी पति-पत्नी में बहस होने लगी। बहस के दौरान ही उस्मान ने पत्नी पर गोली चला दी। परिजन हंगामा करने लगे तो आरोपी ने कार रोकी और फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने महिला को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हथियार के लाइसेंस की भी जांच कर रही है। हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

अलग-अलग मामलों में दो युवकों की संदिग्ध हालत में मौत

कापसहेड़ा इलाके में हुई हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को दबोच लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वारदात की रात शराब के नशे में बहस के दौरान उसने गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया और अपने एक साथी की मदद से शव को नाले में फेंक दिया था। मृतक की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपी का नाम रूदल है। पुलिस के मुताबिक 31 मई की शाम कापसहेड़ा इलाके के नाले से पुलिस को एक शव बरामद हुआ था। कासपहेड़ा थाना के एसएचओ सुबीर ओजस्वी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव की शिनाख्त के लिए कापसहेड़ा व इससे सटे हरियाणा के इलाकों में जगह-जगह मृतक की तस्वीर चस्पा करा दी। इधर, बिहार के महाराजगंज इलाके में रह रहे मृतक के परिजनों ने जब मृतक के मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो फोन स्विच आॅफ आ रहा था।

इसके बाद परिजनों ने मृतक के दोस्तों से जानकारी लेनी शुरू की। जब बात नहीं बनी तब मृतक का बेटा डुंडाहेड़ा स्थित उस कमरे में पहुंचा, जहां उसके पिता रह रहे थे। यहां पहुंचने पर उसने जगह-जगह चिपके अपने पिता की तस्वीर देखी। इसके बाद उसने कापसहेड़ा थाना पुलिस से संपर्क किया और शव की शिनाख्त ओमप्रकाश के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि ओमप्रकाश दोस्त रूदल के साथ रहता था। जब पुलिस ने उससे यह पूछा कि इलाके में जगह-जगह चिपकी मृतक की तस्वीर होने के बावजूद पुलिस से संपर्क क्यों नहीं किया तो वह टूट गया। पुलिस के अनुसार उसने बताया कि घटना वाले दिन सभी ने शराब पी और इस दौरान ओमप्रकाश से उसकी बहस हो गई। इस दौरान ही उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। प्रकाश नामक एक दोस्त की मदद से उसने शव को डुंडाहेड़ा इलाके से लाकर कापसहेड़ा के नाले में फेंक दिया और फरार हो गया।

SI News Today

Leave a Reply