Saturday, July 27, 2024
featuredदिल्ली

21 साल की लड़की पर सरेआम चाकू से हमला

SI News Today

देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराध की एक और घटना सामने आई है। यहां एक 21 वर्षीय लड़की पर सरेआम चाकू से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि यह हमला एक तरफा प्यार में किया गया है। लड़की एयरहोस्टेज बनने की तैयारी कर रही थी। घटना बुधवार शाम की है जब आदिल नाम के युवक ने सरेआम लड़की पर चाकू से कई हमले किए। लड़की को गंभीर हालत में जीटीबी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।

पुलिस उपायुक्त नूपुर शर्मा ने बताया कि यह घटना पूर्वी दिल्ली के रामनगर की है, जहां बुधवार शाम 5.30 बजे लड़की पर चाकू से हमला किया गया। लड़की एक दुकान से सामान लेने गई थी। यहां आदिल नाम के व्यक्ति ने लड़की से बात करनी चाही, जिसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। अचानक आदिल ने चाकू निकाला और लड़की पर कई वार किए। लड़की किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रही।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी आदिल (22) घटना के बाद से फरार है। पुलिस का कहना है कि यह घटना महिला के घर के पास ही हुई है और राहगीरों ने पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आदिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। आदिल की इससे पहले भी वाहन-चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़का-लड़की पहले से एक दूसरे को जानते थे। शुरुआती जांच में पता लगता है कि यह एक तरफा प्यार का मामला हो सकता है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें एक युवक लड़की पर वार कर रहा है और फिर भागता दिख रहा है।

SI News Today

Leave a Reply