Thursday, July 25, 2024
featuredमध्यप्रदेश

11 साल की मासूम से छेड़छाड़ की घटना कैमरे में कैद, दो अरेस्ट…

SI News Today

मध्य प्रदेश के शिवपुरी से मंगलवार को हैरान करने वाली खबर आई है। दिनदहाड़े यहां 11 साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी हुई। घटना पीड़ित बच्ची के घर के बाहर की बताई जा रही है। आरोपियों में से एक शख्स पहले तो उसे गलत नीयत से छू रहा था। बाद में वह उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। यह देखकर वह लड़की घबरा गई और अंदर भाग गई। वहीं पास में सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। पीड़िता के परिवार वालों ने इस बाबत पुलिस में शिकायत की है, जिसके आधार पर दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

वीडियो के मुताबिक, बच्ची घर के बाहर साइकिल लेकर खड़ी थी। अचानक एक शख्स उसके पास आता है। पहले तो वह उसे गलत नीयत से छूने की कोशिश करता है। फिर उसे अपने साथ चलने के लिए कहता है। उसकी यह बात सुनकर बच्ची घबरा जाती है। वह उससे डर कर पीछे हट रही होती है। मनचला फिर भी अपनी हरकत से बाज नहीं आता है। यह देखकर वह तेजी से पीछे हटती है और घर के अंदर भाग जाती है।

आरोपी शख्स भी उसके जाने के बाद वहां से रफूचक्कर हो जाता है। घटना के दौरान वीडियो क्लिप में एक और शख्स भी गुजरते हुए दिखा था। लेकिन उसने बच्ची से छेड़छाड़ के वक्त न तो हस्तक्षेप किया और न ही उसे बचाने की कोशिश की। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौके पर दो लोग उसे ले जाने आए थे। वे उसे अपने साथ चलने के लिए कह रहे थे। तभी वह घर के अंदर भाग गई।

फौरन उसने अपने परिजन को इस बारे में बताया। इस घटना के बाद वह काफी सहमी हुई थी। घर वालों ने इसके बाद सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर पुलिस को सौंपी और मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इसके बाद दोनों ही आरोपियों को धर दबोचा है।

SI News Today

Leave a Reply