Saturday, July 27, 2024
उत्तर प्रदेशउन्नावराज्य

बाहुबली पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ की गई बैठक

SI News Today

उन्नाव ब्यूरो।

उन्नाव में जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बाहुबली पार्टी के जिलाध्यक्ष ललित यादव द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारियों के साथ सभी क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में पार्टी को मजबूत व आगे बढाने की चर्चा की गई। इसके साथ ही अन्य सामाजिक समस्याओं का कैसे सामना किया जाए कैसे समस्याओं का निवारण हो इसकी भी चर्चा हुई। बताते चले कि बाहुबली पार्टी 2022 के चुनाव में भी अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी।

 

जाति तोड़ो समाज जोड़ोका नारा लगाते हुए कार्यकर्ता जोश में नज़र आये।जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी में सभी वार्डों में कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करने का पदाधिकारियों को आदेश दिया गया।

कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष ललित यादव के साथ जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष अमित यादव, अल्पसंख्यक सभा नगर अध्यक्ष समीर खान, बाहुबली नेता संजय चौधरी, यशराज चौधरी, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुस्तफा, ब्लॉक अध्यक्ष शत्रुघन यादव, लालचंद्र सविता, बबलू, कंचन सिंह आदि मौजूद रहें।

SI News Today
Aanandi Singh Prihar

Leave a Reply