Saturday, July 27, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

आदित्य नाथ से बोले मुरली मनोहर जोशी- जुगाड़ से चलती है सरकार

SI News Today

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने यूपी में सरकार बनने के लगभग 5 महीने बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को सरकार चलाने का फॉर्मूला बताया। जोशी ने शुक्रवार को योगी से कहा कि उन्हें प्रभावी ढंग से सरकार चलाने के लिए “जुगाड़” की जरुरत है। उन्होंने कहा ” सरकार चलानी है तो जुगाड़ करना पड़ेगा। मुझे नहीं पता है कि आप कितना जुगाड़ का उपयोग कर सकेंगे, लेकिन आपको तत्काल समाधान ढूंढने के लिए इसका इस्तेमाल करना होगा। राजनीति में यह जरुरी है।” इस साल जोशी को पद्म विभूषण से नवाजा गया था। यह बात उन्होंने राजभवन में अपने सम्मान समारोह में कहीं। जोशी के सम्मान में राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था।

राज्यपाल ने मुरली मनोहर जोशी के अलावा चार अन्य पद्म पुरस्कार प्राप्त करने- देवी प्रसाद द्विवेदी, कृष्ण राम चौधरी, हरिहर कृपालू त्रिपाठी और मदन मोहन गोडबोले को भी सम्मानित किया। समारोह में राज्यपाल ने पुरस्कार प्राप्त करने वालों को शॉल और किताब भेंट करके सम्मानित किया। जोशी ने कहा कि पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वालों कोई विशेष सुविधा नहीं मिलती है, लेकिन मानसिक संतुष्टि जरुर मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि देश में ऐसे अन्य लोग हैं जो इस पुरस्कार के योग्य हैं।

कानुपर से सांसद मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि उनके पास बहुत कम समय बचा है। हालांकि मेरे मार्गदर्शन की मांग है। योगी आदित्य नाथ ने कहा कि राज्यपाल के सुझाव पर राज्य सरकार ने 24 जनवरी को राज्य का स्थापना दिवस मनाने का फैसला किया। सरकार ने अपने क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए सम्मान करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हम राज्य को एक नई पहचान देना चाहते हैं।

बता दें कि इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने करारी शिकस्त देते हुए विरोधी पार्टियों को हराया था। इसके बाद 20 जुलाई को सीएम योगी आदित्य नाथ ने मुख्यमंत्री पत्र की शपथ ली थी। कुर्सी संभालते की योगी ने सख्त तेवर दिखाते हुए अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगाया था।

SI News Today

Leave a Reply