Wednesday, July 24, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

आम की फसल पर कीड़ों का हमला

SI News Today

काकोरी:  आम की फसल को जहां एक ओर आंधी पहुंचा रही है तो दूसरी ओर कीट भी फलों को काटकर पहुंचा रहे हैं। इससे बागवान परेशान हैं। बागवानों के अनुसार ये कीट जोड़े में लगे आम पर हमला कर रहे हैं। आम को छेद कर खराब कर देते है। जिससे फल सूखकर गिर जाता है।

बागवान नवनीत निगम ने बताया कि बीते दिनों कई बार आई आंधी ने आम की फसल को पहले ही बहुत नुकसान पहुंचा चुकी है। अब इन कीड़ों के हमले ने रही-सही कसर पूरी कर दी है। बागवान अहमद शेर खान ने बताया कि आम की फसल को इस समय सबसे ज्यादा फल छेदक नामक कीड़ा पहुंचा रहा है।

केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुशील शुक्ल ने बताया कि इस समय आम की फसल पर फ्रूट ब्रोरर यानी फल छेदक कीट का प्रकोप है। ये कीड़ा लार्वा के रूप में दो सटे हुए आम के फलों पर लगता है। आम का जो भाग सटा हुआ होता है उसी पर लगता है। शुरुआत में ये आम के फल पर काला धब्बा जैसा दाग डाल देता है। यदि समय से इसकी रोकथाम नहीं की गई तो ये फल को छेद कर अंदर से सड़ा देता है, जो कुछ ही दिनों में गिर जाता है।

वहीं आंधी या तेज हवा में गिरे आम को भी यह कीट कई जगह से काटकर खराब कर देता है। इसकी रोकथाम के लिए केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के कृषि वैज्ञानिक डॉ . गोंडप्पा ने बताया कि रोगर नामक कीटनाशक को दो मिलीग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। फसल रोग मुक्त हो जाएगी।

SI News Today

Leave a Reply