Saturday, July 27, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

एएमयू के पूर्व छात्रों ने वाइस प्रेजिडेंट को मारी गोली…

SI News Today

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के उपाध्यक्ष नदीम अंसारी को गोली मार दी। इसके अलावा उन पर सोमवार देर रात को चाकू से भी हमला किया गया। उन पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। गोली उनके कंधे में लगी। नदीम को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल एएमयू उपाध्यक्ष ने दोनों हमलावरों की पहचान एएमयू के पूर्व छात्रों सलमान और अरमान निवासी ककराला (बदायूं) के रूप में की है। देर रात पुलिस दोनों हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों एएमयू उपाध्यक्ष का हार्स राइडिंग क्लब में सलमान और अरमान से विवाद हुआ था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

SI News Today

Leave a Reply