Wednesday, July 24, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

एटा में मां ने 20 लाख में बेचीं बेटियां

SI News Today

एटा: मारहरा क्षेत्र की दो सगी बेटियों का मां ने ही प्रेमी से दिल्ली में 20 लाख रुपये में सौदा कर दिया। विरोध करने पर उसने और उसके पांच साथियों ने दोनों से दुष्कर्म किया और फिर अगवा कर लिया। दुष्कर्मियों के चंगुल से निकल भागी बड़ी बहन ने आठ माह बाद मारहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी एटा, बुलंदशहर और दिल्ली के हैं। छोटी बहन को मुक्त कराने के लिए मारहरा पुलिस जेवर गई है।

मारहरा की एक महिला के पति से अलग प्रेमी दीपक वर्मा निवासी बड़ा बाजार मारहरा के साथ दोनों बेटियों को लेकर दिल्ली के नागलोई क्षेत्र में रहती थी। बेटी का आरोप है कि मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 20 लाख रुपये में दोनों बहनों का सौदा कर दिया। विरोध किया, तो दीपक ने पांच साथियों को बुला लिया। 22 दिसंबर 2016 को घर में ही इन सभी ने दोनों से दुष्कर्म किया।

इसके बाद मां ने आरोपितों को दोनों बेटियां बेच दीं, जो उन्हें वेश्यावृत्ति में डालना चाहते थे। आरोपी दोनों को कार में डालकर ले जा रहे थे, तभी बड़ी बहन चंगुल से छूटकर भाग निकली और पिता के पास आ गई, जबकि छोटी बहन को बुलंदशहर जिले के जेवर का ज्ञानेंद्र ङ्क्षसह जबरन ले गया और बंधक बना लिया।

युवती का कहना है कि छोटी बहन को छुड़ाने के लिए वह और उसके पिता अपने स्तर से प्रयास करते रहे। आरोपी धमकी देते रहे कि पुलिस में शिकायत की, तो छोटी बहन को मार दिया जाएगा। इस वजह से आठ माह तक मुंह नहीं खोला। गुरुवार को हिम्मत जुटाकर युवती पिता के साथ एसएसपी से मिली और मामले की जानकारी दी। इस पर मारहरा पुलिस ने दीपक समेत छह लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली। करीब पांच साल से महिला और दीपक के बीच संबंध बताए गए हैं।

दुष्कर्म की घटना में दिल्ली के नागलोई का वसीम रजा, लोकेश, रामेश्वर, गिरीशचंद्र व बुलंदशहर जिले के जेवर निवासी ज्ञानेंद्र बहादुर शर्मा शामिल रहे। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है। लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस की टीम जेवर भेजी गई है। घटनाक्रम दिल्ली का है, लेकिन एफआइआर दर्ज होने के कारण विवेचना मारहरा पुलिस करेगी।

SI News Today

Leave a Reply