Thursday, July 25, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

खून से किसान ने लिखा मुख्यमंत्री को पात्र लगाई गुहार

SI News Today

रिक्त पदों पर नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर डटे ग्राम रोजगार सेवकों ने खून से लिखा पत्र मुख्यमंत्री को भेज वार्ता की गुहार लगाई। धरने के नवें दिन बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व उप्र ग्राम विकास अधिकार संघ के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पहुंच अपना समर्थन दिया।

रोजगार सेवक संघर्ष समिति के आह्वान पर लक्ष्मण मेला स्थल में ग्राम रोजगार सेवकों का धरना जारी रहा। संगठन की प्रांतीय संचालन समिति के सदस्य शिव मनोरथ शुक्ला के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। पिछली सरकार में कई बार आंदोलन करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन भाजपा सरकार से हजारों ग्राम रोजगार सेवकों को बहुत उम्मीद हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से वार्ता का समय मांगा। प्रदर्शन में देवेंद्र प्रताप शाही, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व कमलेश कुमार गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।

SI News Today

Leave a Reply