Saturday, July 27, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

दूल्हे के परिवार के आगे उतरवाए गए दुल्हन के कपड़े

SI News Today

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक लड़की के कपड़े उतरवाने का मामला सामने आया है। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक महिला को दूल्हे के परिवार की महिलाओं के आगे कपड़े उतारने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया गया। अफवाह थी कि महिला ल्यूकोडर्मा से पीड़ित थी। इस बीमारी में शरीर पर सफेद दाग हो जाते हैं। जय हिंद की शादी तीजा से हो रही थी। लेकिन तभी दूल्हे के एक रिश्तेदार ने उसे बताया कि लड़की ल्यूकोडर्मा से पीड़ित है। यह जानने के बाद उसने आगे की रस्मों के लिए मना कर दिया। जय हिंद के परिवार ने इस मामले को लेकर बवाल खड़ा कर दिया।

इसके बाद तीजा के पिता दूल्हे के परिवार को पुलिस थाने ले गए, जहां मामले का निपटारा हुआ। पुलिस ने एक पंचायत बैठाई, जिसमें दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने तय किया कि शादी तभी होगी, जब यह साबित हो जाए कि तीजा को यह बीमारी नहीं है। इसके बाद दुल्हन को पुलिस स्टेशन में एक छोटे से कमरे में ले जाया गया, जहां दूल्हे के परिवार की महिलाओं के आगे उसके कपड़े उतरवाए गए। जब यह बात अफवाह निकली तो कुछ पुलिसवालों के साथ दूल्हे का परिवार शादी की जगह पर लौट आया, जिसके बाद शादी संपन्न हुई। दूल्हे जयहिंद ने लड़की के परिवार से माफी भी मांगी। एसएचओ रीता सिंह ने कहा कि लड़की के पिता ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। हमें लड़के के पिता से माफीनामा मिला है।

बता दें कि 1 मई को पंजाब के गुरदासपुर में शादी से ठीक पहले दुल्हन ने हिम्मत दिखाते हुए विवाह करने से साफ इनकार कर दिया था। इससे पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया था और मामला पुलिस थाने पहुंच गया। गुरदासपुर के दीनानगर के रहने वाले कमल सिंह की बेटी की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। बारात विवाह स्थल पर पहुंच गई थी और दूल्हे के रिश्तेदार और दोस्त नाचने में व्यस्त थे। धीरे-धीरे समय बीतता गया और फेरों का वक्त आया। फेरों के वक्त लड़के का पैर डगमगा गए। इसे देख कर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया था।

SI News Today

Leave a Reply