Saturday, July 27, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी के सामने ही महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी समेत 11 लोग गिरफ्तार

SI News Today
मैनपुरी. यहां जमीन विवाद को लेकर पुलिस स्टेशन में ही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद महिला के परिवार वालों ने आरोपियों को पुलिस के सामने ही बेरहमी से पीटा और थाने में तोड़फोड़ की। इस मामले में 11लोगों को अरेस्ट किया गया है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों का आरोप है कि इतना सब होने के बाद भी पुलिस ने बीच-बचाव नहीं किया। प्रॉपर्टी को लेकर था व‍िवाद…
– पुलिस के मुताबिक, मैनपुरी के आगरा गेट पुलिस स्टेशन के सामने करोड़ों रुपए की जमीन है। उसी को लेकर फातिमा और गोला बाजार में रहने वाले हाजी खां के बीच विवाद चल रहा है।
– सोमवार को फातिमा के बेटे वसीम का विवादित जमीन पर बने घर में किराए से रहने वाली अनीशा (45) से झगड़ा हो गया।
– मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष पुलिस स्टेशन आ गए। उनके बीच वहां भी कहा-सुनी होती रही।
– इस बीच कुछ लोग थाने के अंदर पहुंचे और अनीशा को गोली मार दी। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस के सामने आरोपी की पिटाई
– बताया जाता है कि अनीशा को गोली लगने के बाद उसके परिवार वाले भड़क गए और उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस स्टेशन में ही वसीम, उसकी बहन और मां फातिमा को जमकर पीटा गया।
– पुलिस स्टेशन में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इतना सब होने के बाद भी पुलिस ने बीच-बचाव नहीं किया।
– घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुनील सक्सेना पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
– उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी वसीम, उसकी बहन और मां फातिमा को अरेस्ट किया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।
SI News Today

Leave a Reply