Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में आग का कहर: 30 मकान आग में जलकर राख हो गए वहीं 40 लाख की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। –

SI News Today

बहराइच | रविवार को बहराइच में अलग-अलग स्थानों पर आग ने खूब तांडव किया। इन दुर्घटनाओं में 30 मकान आग में जलकर राख हो गए। 40 लाख की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई वहीं सदमे से युवक की मौत हो गई। दमकल कर्मियों के पहुंचने तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

कैसरगंज थाना क्षेत्र के उसरा प्रकाशपुरवा में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें मनीराम, राजेंद्र, लल्लू प्रसाद, सुभाष चंद्र, तिलक राम, पवन कुमार, मुंशरीफ, संतराम, करीम अहमद, बैधू, फहीम समेत 12 लोगों के घर जल गए। आग बुझाने में तिलक राम पुत्र राम खेलावन झुलस गए। वहीं अग्निकांड देख सदमे से चेतन लाल (45) की मौत हो गई।

महसी संवादसूत्र के अनुसार खैरीघाट थाना क्षेत्र के केवलपुर व लोधनपुरवा में लगी आग से रामनिवास, राजित राम, माया राम, राजकुमार, दयाराम, अमरिका, दीनानाथ, लच्छी राम के मकान जल गए। बिछिया संवादसूत्र के अनुसार सुजौली थाना क्षेत्र के मुखिया फार्म गांव में आग लगने से बालक राम का घर जल गया। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।

 

SI News Today

Leave a Reply