Thursday, March 27, 2025
featuredउत्तर प्रदेश

यूपी के बदायूं जिले में मंगलवार की शाम हादसे में 10 लोगों की मौत….

SI News Today

बदायूं: यूपी के बदायूं में जिले में मंगलवार की शाम हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे सहित दूल्हा और दुल्हन भी शाम‍िल हैं। सभी लोग बारात विदा कराकर अपने गांव लौट रहे थे। दुल्हन ससुराल भी नहीं पहुंच पाई और ये हादसा हो गया।

4 द‍िन पहले हुई थी शादी, दुल्हन व‍िदा कर लौट रही थी फैम‍िली

– घटना बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के बदायूं-ककराला मार्ग की है। चार दिन पहले अमजद खां (28) की शादी नाजरीन के साथ हुई थी।

– बारात अलापुर थाना क्षेत्र के आसपुर से मई गई थी। दोनो गांव की दूरी करीब 4 किलोमीटर है। मंगलवार को कार से 11 लोग बारात विदा कराने गए।

– वापस आते समय कार तेज रफ्तार में होने के कारण पलट गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार का ऊपर का हिस्सा उड़ गया।

– एसपी सिटी कमल क‍िशोर ने बताया, कार अनियंत्र‍ित होकर पेड़ से टकराई है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। एक का इलाज चल रहा है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

SI News Today

Leave a Reply