Thursday, July 25, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

यूपी पंचायत उपचुनाव : 8 पर भाजपा की जीत, सपा 3 सीटों पर सिमटी

SI News Today

अश्वनी श्रीवास्तव लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 11 जिलों के जिलापंचायत उपचुनाव में फिर से भाजपा का परचम लहराया. तो वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी को सिर्फ तीन जगहों पर ही जीत मिल सकी. गाजीपुर, मऊ, संतकबीरनगर, कौशाम्बी, मेरठ, औरैया, हाथरस, बुलंदशहर, रामपुर, लखीमपुर खीरी और फर्रुखाबाद में आज उपचुनाव हुए. इनमे से अधिकांश सीटों पर भाजपा और सपा के बड़े और दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी थी.

मेरठ, बुलंदशहर और हाथरस में तो जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. इन सीटों पर एक एक वोट से जीत-हार का फैसला हुआ. रामपुर और लखीमपुर में वोटिंग नहीं हुई क्योंकि यहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष को निर्विरोध चुन लिया गया.

उप चुनाव में सपा ने मारी बाजी

उप चुनाव में गाजीपुर, हाथरस, फर्रूखाबाद, मेरठ और कौशांबी की सीट सपा ने जीत ली है। उप चुनाव में सपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। मेरठ से अतुल प्रधान की पत्नी फिर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर फिर से जीत गई हैं। उन्हें भारी सफलता मिली है। यहां पर उनकी पत्नी पहले से ही जिला पंचायत अध्यक्ष थी। भाजपा नेताओं दबाव में अतुल प्रधान ने पत्नी से इस्तीफा दिलवा दिया था। अलुत प्रधान अखिलेश यादव के काफी करीबी माने जाते हैं।

औरैया से बीजेपी समर्थित दीपू सिंह दो वोट से जीते 

औरैया से भाजपा समर्थित दीपू सिंह दो वोट से जीत गए हैं। गिनती में सपा 09 और भाजपा 12 मत के साथ 21 वोट पड़े। यहां पर भारी बवाल हुआ था। यहां जाते समय अखिलेश यादव सहित हजारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था।फर्रूखाबाद से श्रीमती ज्ञानदेवी कठेरिया जीत गई जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव। श्रीमती ज्ञानदेवी को 20 एवं श्रीमती राजकुमारी को मिले 09 वोटर। एक वोट निरस्त कर दिया गया।

SI News Today

Leave a Reply