Thursday, July 25, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

यूपी: राह चलते छात्राओं पर करता था अश्लील कमेंट, लोगों ने किया ये हाल…..

SI News Today

बरेली: यूपी के बरेली में एक मनचले ने सरेआम एक छात्रा पर अश्लील कमेंट किए। इसके बाद छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। बारी-बारी से लोगों ने मनचले की जमकर पिटाई की। इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए। इसके बाद लोगों ने उसे पूरी मार्केट में घुमाया। आगे पढ़िए पूरा मामला…

– मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज का है। यहां शुक्रवार को एक मनचले ने घर लौट रही 12वीं की छात्रा पर अश्लील कमेंट किया।

– छात्रा ने हिम्मत से काम लेते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर भीड़ जुट गई।

– देखते ही देखते लोगों ने मनचले की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद लोगों ने उसे पूरी मार्केट में घुमाया।

– आरोप है कि कॉलेज के पास ही एक बाइक मैकेनिक की शॉप में काम करता है। साथ ही राह चलती लड़कियों पर अश्लील कमेंट करता था।

– मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, लेकिन परिजनों से आरोपी का समझौता हो गया। हालांकि समझाकर उसे छोड़ दिया गया है।

SI News Today

Leave a Reply